Devoleena Bhattacharjee: साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों मां बनने की यात्रा का आनंद उठा रही हैं. उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने जीवन और करियर के बीच संतुलन बना रही हैं. देवोलीना ने कहा कि उन्हें आजकल अक्सर सहायता की आवश्यकता पड़ती है. उन्होंने बताया, "गर्भवती होने के बावजूद मैंने अपनी शूटिंग जारी रखी है, ताकि मेरे दर्शक मुझे स्क्रीन पर देखते रहें और मैं उनका मनोरंजन करना जारी रख सकूं. गर्भवती होने के चलते मुझे सेट पर अपना खास ध्यान रखना पड़ता है, इसके लिए मुझे अक्सर दूसरों से सहायता की जरूरत पड़ती है. गर्भवती होने के दौरान सेट पर आने वाली चुनौतियों पर बात करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, '' मैं इस सन नियो शो में देवी छठी मैया का किरदार निभा रही हूं, इसलिए मुझे भारी आभूषण पहनने पड़ते हैं. खासतौर पर मुझे हार और मुकुट पहनना पड़ता है, जो मुझे बोझिल लगता है. लेकिन यह मेरे लिए एक नया अनुभव है और कुछ अलग करने में कोई बुराई नहीं है."
देवोलीना ने शो में अपने किरदार को अपने स्वभाव के साथ जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह मेरा किरदार क्रोधित होने पर काली माता का उग्र रूप धारण कर लेता हैं, उसी तरह मैं भी तब तक शांत रहती हूं, जब तक कोई जानबूझकर मुझे परेशान करने की कोशिश नहीं करता. लेकिन अगर कोई ऐसा करता है तो मैं काली माता की तरह ही उग्र हो जाती हूं.शो "छठी मैया की बिटिया" सन नियो पर प्रसारित होती है. पारिवारिक ड्रामा वैष्णवी पर केंद्रित है, जो अनाथ है और छठी मैया को अपनी मां मानती है. इस शो में सारा खान, जया भट्टाचार्य, वृंदा दहल और आशीष दीक्षित भी अभिनय कर रहे है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देवोलीना ने 2011 में शो ‘सावरे सबके सपने प्रीतो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. वह सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी ओपेरा ‘साथ निभाना साथिया' में गोपी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस 13', ‘बिग बॉस 14' और ‘बिग बॉस 15' में भी भाग लिया. वहीं देवोलीना ने दिसंबर 2022 में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी की थी और अब वह पहली बार मां बनने जा रही हैं, जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ वक्त पहले किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं