विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

भारती सिंह पति को कर रही थीं परेशान, गुस्से में घुमाकर लगाया चांटा- Video हुआ वायरल

भारती सिंह (Bharti Singh) अपने पति हर्ष लिम्बाच्या को परेशान कर रही होती हैं, जिसकी उन्हें कड़ी सजा भी मिलती है. भारती सिंह से परेशान होकर हर्ष उन्हें झापड़ रसीद कर देते हैं.

भारती सिंह पति को कर रही थीं परेशान, गुस्से में घुमाकर लगाया चांटा- Video हुआ वायरल
भारती सिंह (Bharti Singh) को पति हर्ष ने लगाया चांटा
  • भारती सिंह को पति हर्ष ने मारा चांटा
  • चांटा पड़ने के बाद रोने लगीं भारती सिंह
  • भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbachiyaa) को परेशान कर रही होती हैं, जिसकी उन्हें कड़ी सजा भी मिलती है. भारती सिंह से परेशान होकर हर्ष लिम्बाच्या उन्हें एक चांटा मार देते हैं, जिसके बाद कॉमेडी क्वीन रोने लगती हैं. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. 

अजय देवगन और काजोल ने इस होस्ट को जमकर मारे गुब्बारे तो तालियां बजाने लगी 'कपिल शर्मा की दादी'

भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसे अब तक लोग 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को पोस्ट करते हुए भारती ने लिखा, "हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbachiyaa), यार तूने तो सच्ची मार दिया." बता दें कि यह भारती और उनके पति हर्ष का टिकटॉक वीडियो है, जिसमें दोनों पति पत्नी साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. लेकिन भारती सिंह के कैप्शन से लग रहा है कि मजाक में मारा गया चांटा उन्हें सच में लग गया. इसके अलावा भारती ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें  वह 'द कपिल शर्मा शो' की कम्मो बुआ के अंदाज में बोलती नजर आ रही थीं. 

दो हफ्तो में करण देओल की फिल्म की ऐसी रही कमाई, जानें कुल कलेक्शन

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों दो शो में खूब धमाल मचा रही हैं. इनमें से एक शो है द कपिल शर्मा शो, जिसमें वह हर बार अलग अलग अवतार में नजर आती हैं, तो वहीं दूसरा शो है कलर्स टीवी का खतरा खतरा खतरा. इन दोनों शो में भारती की भूमिका को लोग खूब सराहते हैं, साथ ही उनके जोक पर पूरा सेट हंसी के ठहाकों से गूंज उठता है. इन दोनों शो में दर्शकों को हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh Video, Bharti Singh Husband Slap Her, Bharti Singh Husband Haarsh Limbachiyaa, Bharti Singh Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com