विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

ट्यूब ड्रेस पहन चिंकी मिंकी ने हार्ड कौर के गाने ‘मूव योर बॉडी’ पर किया जोरदार डांस...देखें Video

चिंकी मिंकी का जो ये लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों बहनें हार्ड कौर के ‘मूव योर बॉडी’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों बहनों ने एक जैसी शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहनी है, जिसमें वे काफी ग्लैमरस लग रही हैं.

ट्यूब ड्रेस पहन चिंकी मिंकी ने हार्ड कौर के गाने ‘मूव योर बॉडी’ पर किया जोरदार डांस...देखें Video
चिंकी मिंकी डांस
नई दिल्ली:

चिंकी मिंकी कपिल के शो में आने के बाद काफी फेमस हो गई हैं. इस शो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करने लगे हैं. चिंकी मिंकी के असली नाम सुरभि समृद्धि है. इन जुड़वा बहनों के हर एक वीडियो को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं. वहीं, चिंकी मिंकी भी अक्सर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैन्स को हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक नया वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सुरभि समृद्धि उर्फ चिंकी मिंकी की खूबसूरत अदाएं लोगों का दिल चुरा रही हैं.

चिंकी मिंकी ने किया हार्ड कौर के गाने पर डांस

चिंकी मिंकी का जो ये लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों बहनें हार्ड कौर के ‘मूव योर बॉडी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों बहनों ने एक जैसी शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहनी है, जिसमें वे काफी ग्लैमरस लग रही हैं. दोनों ने हेयरस्टाइल भी एक जैसा बनाया है. चिंकी मिंकी के इस डांस वीडियो को लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी ढेरों प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. इसे शेयर करते हुए दोनों ने ‘मूव योर बॉडी बेबी' कैप्शन दिया है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने चिंकी मिंकी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्या मूव्स दिखाए हैं'. अधिकतर लोग चिंकी मिंकी के वीडियो पर दिल और फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि सुरभि समृद्धि को सोशल मीडिया पर 8.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ ही समय में चिंकी मिंकी ने अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Video, Chinki Minki Dance Video, Chinki Minki Viral Video, Chinki Minki Kapil Sharma Show, Surabhi Samriddhi, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com