1994 के दौर में आए चंद्रकांता सीरियल ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी और इसके किरदारों को भी खूब पसंद किया जाता था. ठीक उसी तरह से रूपमती नागरानी का किरदार निभाने वाली वर्षा उसगांवकर को भी इस सीरियल के जरिए खूब लोकप्रियता मिली, लेकिन 29 सालों में टीवी की नागरानी का लुक कितना बदल गया है और अब वर्षा कैसी दिखने लगी है आइए हम आपको दिखाते हैं. वर्षा उसगांवकर हाल ही में सोनी टीवी के फेमस शो द कपिल शर्मा में नजर आई थी, जिसमें वो एकदम मराठी मुलगी बनी दिख रही हैं. उन्होंने ब्लू और ऑरेंज बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी कैरी की है और एकदम मराठी लड़की की तरह ज्वेलरी कैरी की थी और मेकअप किया हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1993 में वो फिल्म इंसानियत के देवता में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, वर्षा उसगांवकर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके सीरियल चंद्रकांता से मिली, जिसमें उन्होंने रूपमती नागरानी का किरदार निभाया था. 90 के दौर में वर्षा उसगांवकर में कई बेहतरीन फिल्में दी. उन्होंने आदित्य पंचोली, मोहसिन खान, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन अपने करियर के पीक पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और इंडस्ट्री से दूर चली गईं.
वर्षा ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें गम्मत जम्मत, हमाल दे धमाल, एक होता विदूषक जैसी कई फिल्में शामिल है. वर्षा उसगांवकर की पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो उन्होंने 2000 में म्यूजिक डायरेक्टर रविशंकर शर्मा के बेटे अजय शंकर से शादी की थी.
फिल्म '72 हूरें' कैसी है और इसके कलाकार कौन हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं