विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

Bigg Boss: बिग बॉस का प्रोमो हुआ रिलीज, इस बार शामिल होंगे टीवी के यह चर्चित चेहरे- देखें वीडियो

Bigg Boss Promo: 'बिग बॉस' का प्रोमो रिलीज हो चुका है और इसका प्रोमो यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. बिग बॉस का ये सीजन भी काफी धमाकेदार रहने वाला है.

Bigg Boss: बिग बॉस का प्रोमो हुआ रिलीज, इस बार शामिल होंगे टीवी के यह चर्चित चेहरे- देखें वीडियो
'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) के सीजन-3 का प्रोमो हुआ रिलीज
  • बिग बॉस का प्रोमो हुआ रिलीज
  • कमल हासन करेंगे शो को होस्ट
  • घर में दिखाई देंगे टीवी के 14 जानें माने चेहरे
नई दिल्ली:

टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपने सीजन 3 के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. स्टार विजय पर शुरू होने वाले  'बिग बॉस' (Bigg Boss) सीजन-3 का प्रोमो रिलीज हो चुका है. यह प्रोमो स्टार विजय ने खुद अपने यू-ट्यूब अकाउंट पर साझा किया है. 'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) के सीजन-3 को साउथ के ही सुपरस्टार कमल हासन होस्ट करते दिखाई देंगे. स्टार विजय पर आने वाले 'बिग बॉस तमिल-3' के इस प्रोमो में सारे कंटेस्टेंट घर में ढेर सारी मस्ती और नाच गाना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बिग बॉस तमिल के इस सीजन में 14 कंटेस्टेंट भाग लेते हुए नजर आएंगे. 

सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में कर सकते हैं वापसी


स्टार विजय (Star Vijay) पर जल्द ही आने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) सीजन-3 25 जून से शुरू होगा. इस बार शो में टीवी के कई चर्चित चेहरे 100 दिन तक एक ही घर में साथ रहते दिखाई देंगे. 'बिग बॉस तमिल' में इस बार चेन्नई में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हेमंग बदानी भाग लेंगे. इनके अलावा शो में नंजिल संपथ, एच राजा, संचिता शेट्टी, थाड़ी बालाजी, राघव, उमा रियाज, सिमरन और अमित भारगव जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. बिग बॉस-3 के लिए सभी कंटेस्टेंट के नामों से पता चलता है कि इस बार कार्यक्रम में टीवी कलाकारों के साथ समाजसेवक और नेता भी शामिल होंगे. 

दोस्त ने रेगिस्तान में पहना स्वेटर तो खुद को रोक नहीं पाईं नोरा फतेही, किया कुछ ऐसा- Video हुआ वायरल

'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) के लिए चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित ईवीपी थीम पार्क में एक घर तैयार किया गया है, जो सभी सुख-सुविधाओं से लैस है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन सा व्यक्ति ज्यादा सुर्खियां बटोरने में कामयाब होता है और किसे पहले ही हफ्ते घर छोड़कर बाहर जाना पड़ता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Tamil Promo, Kamal Haasan, Bigg Boss Promo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com