विज्ञापन

बिग बॉस में 3 बार गया एक्टर, फिर भी नहीं जीत पाए ट्रॉफी, ये बनीं विनर

बिग बॉस मराठी सीजन 6 का फिनाले हो गया है, जिसे तन्वी कोल्टे ने जीत लिया है. जबकि राकेश बापट-विशाल कोटियान टॉप 5 में रहे. 

बिग बॉस में 3 बार गया एक्टर, फिर भी नहीं जीत पाए ट्रॉफी, ये बनीं विनर
बिग बॉस मराठी 6 की विनर बनीं तन्वी कोल्टे
नई दिल्ली:

Bigg Boss Marathi 6 Finale: रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस मराठी का फिनाले हो गया है. वहीं तन्वी कोल्टे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. तन्वी ने अपनी पर्सनैलिटी से फैंस का दिल जीता और विनर का खिताब हासिल किया. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विशाल कोटियान और राकेश बापट फिनाले में पहुंचने के बाद भी बिग बॉस मराठी की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए. जबकि शो में वह चर्चा में रहे. 

बिग बॉस मराठी सीजन 6 जीतकर तन्वी कोल्टे को मिली ये चीजें

एक्टर राकेश बापट बिग बॉस मराठी सीजन 6 के फर्स्ट रनरअप रहे. जबकि विशाल कोटियान, अनुश्री माने और दीपाली सैय्यद फिनाले की रेस में आने के बावजूद आउट हो गए. बता दें कि राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी हिंदी में का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि फिनाले से पहले वह आउट हो गए थे. जबकि विशाल कोटियान बिग बॉस 15 में नजर आ चुके हैं. हालांकि शो में वह फिनाले से पहले ही आउट हो गए. जबकि बिग बॉस मराठी 6 में वह टॉप 3 में रहे. 

बिग बॉस मराठी 6 ग्रैंड फिनाले के बारे में

बिग बॉस मराठी सीजन 6 को रितेश देशमुख ने होस्ट किया. वहीं फिनाले में अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख पहुंचे, जो अपकमिंग मराठी फिल्म राजा शिवाजी को प्रमोट करने पहुंचे थे. 

ये भी पढे़ं- 90s की ये सुपरस्टार थीं दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश, जिनकी शादी की न्यूज खूब थे रोए, गोविंदा भी थे उनके कायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Marathi 6, Bigg Boss Marathi 6 Winner, Rakesh Bapat, Vishal Kotian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com