बिग बॉस 18 से इस हफ्ते कशिश कपूर इविक्ट हो गई हैं. इसके चलते अब फिनाले से दो हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस ने बताया कि कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर. इतना ही नहीं उन्होंने बेघर होते ही घर में मौजूद घरवालों के खिलाफ जहर उगला है. वहीं एक कंटेस्टेंट के बारे में तो उन्होंने कहा कि वह उनका मुंह तक नहीं देखना चाहती हैं. यह और कोई नहीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी जगह ईशा सिंह को इविक्ट होना चाहिए था. जबकि दिग्विजय राठी के साथ दोस्ती पर भी कशिश कपूर ने बात की.
जियो सिनेमा के लॉगआउट वीडियो में कशिश कपूर कहती हैं, मेरी जगह जिस कंटेस्टेंट को इविक्ट होना चाहिए था वो ईशा हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि शो में अविनाश के अलावा ईशा का कोई योगदान है. आगे एक्ट्रेस ने दिग्विजय राठी से वापस दोस्ती पर रिएक्शन देते हुए कहा, मुझे नहीं लगता क्योंकि अगर आपने शो देखा होगा तो मेरा दिल बहुत साफ है. जहां मुझे लगा कि मुझसे गलती हुई मैंने सुधारने की कोशिश की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आगे कशिश कपूर ने कहा, जिस सदस्य को शो जीतना चाहिए वो रजत दलाल हैं. क्यूट है वो इंसान. आगे एक्ट्रेस अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं, शिल्पा जी के बारे में मैंने कहा था, अभी भी कह रही हूं कि उस औरत का तो मैं मुंह भी नहीं देखना चाहती हूं. ईशा और अविनाश फेक हैं. अविनाश ईशा को भाव देता है तो ईशा को वो अच्छा लगता है. करणवीर वैसे इंसान नहीं है जिनको मैं नफरत के भी काबिल समझूं. वो बस गंदा इंसान है. गंदे.
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, घर से बाहर आकर कशिश ने शेयर किए अपने कमेंट्स. जानें उनके हिसाब कौन है मतलब, कौन है स्वीट और कौनसा कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के लिए है स्ट्रॉन्गेस्ट. इस पोस्ट के बाद फैंस ने अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने की गुजारिश की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं