विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

लो आ गया Bigg Boss 11 के विनर का नाम, ये मारेंगे बाजी!

बिग बॉस सीजन 11 अपने आखिरी सप्ताह में चल रहा है और रविवार को सीजन का फिनाले होने वाला है.

लो आ गया Bigg Boss 11 के विनर का नाम, ये मारेंगे बाजी!
  • टीवी सेलेब्स ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 11 का विनर
  • ज्यादातर लोगों ने लिया शिल्पा शिंदे का नाम
  • विकास गुप्ता को बताया सेंकड कंटेंडर
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 अपने आखिरी सप्ताह में चल रहा है और रविवार को सीजन का फिनाले होने वाला है, लेकिन उससे पहले सट्टा बाजार से लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार का विनर कौन होने वाला है. बिग बॉस 11 के शुरुआती हफ्तों में यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि इस बार का विनर कौन बनेगा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और खेल में ट्विस्ट आते गए तो साफ नजर आने लगा कि फिनाले की रेस में कौन पहुंचने वाला है.

Bigg Boss 8: करिश्मा तन्ना ने मिर्ची डालकर गौतम गुलाटी को बनाया था हीरो, जानें कौन बना था Winner

बता दें कि मास्टरमाइंड कहे जाने वाले खिलाड़ी विकास गुप्ता अपने माइंड गेम के बदौलत फिनाले तक पहुंचने में सफल हुए तो वहीं चालाकी से गेम में बने रहकर काफी इंटरटेन किया. जबकि शिल्पा गुप्ता ने सूझ-बूझ और इमोशनल तरीके से गेम खेलते हुए आखिरी दौर तक पहुंच गई.

इस सीजन के विनर को लेकर जब इस बारे टीवी सेलिब्रिटी से सवाल पूछा गया तो लगभग 60 प्रतिशत लोगों ने शिल्पा शिंदे का नाम लिया. यानी अगर सोशल मीडिया के यूजर्स और वोटों के अलावा इन सेलिब्रिटी की मानी जाए तो शिल्पा शिंदे इस बार की विनर बन रही हैं.

Bigg Boss 7: गौहर खान और कुशाल के बीच चली थी Love Story, जानें कौन बना था Winner

टीवी शो के सेलेब्स अबराम पांडे, श्रे पारीक, गुरप्रीत सिंह, अंकुश बाली, शरद मलहोत्रा और स्नेहा वाघ ने शिल्पा शिंदे को विनर के तौर पर देख रहे हैं. तो वहीं टीवी एक्टर्स समीक्षा भटनागर, रोहित पुरोहित, जैस्मीन भसीन और सहबान आजिम बिग बॉस के विनर के रूप में विकास गुप्ता को देख रहे हैं.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Bigg Boss Winner Name, Shilpa Shinde, TV Celebs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com