विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

Bigg Boss 11 : जानी-दुश्मन विकास और शिल्पा में बढ़ीं करीबियां तो जल भुन गए आकाश

कभी दुश्मन रहे अब दोस्त बन रहे हैं. घर के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. ऐसा ही कुछ शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच हो रहा है

Bigg Boss 11 : जानी-दुश्मन विकास और शिल्पा में बढ़ीं करीबियां तो जल भुन गए आकाश
बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता
  • शिल्पा और विकास में हो गई है दोस्ती
  • पहले दिन से ही थी दोनों में जंग
  • आकाश को आ गया है गुस्सा
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में रिश्ते और समीकरण हमेशा बदलते रहते हैं. कब कौन किस के साथ आ जाए कोई नहीं जानता. ऐसा ही कुछ कल भी देखने को मिला. कल शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को विद्या बालन के साथ एक एफएम शो की एंकरिंग करनी थी. विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे ने भरपूर मस्ती भी की. इस टास्क के बाद जब शिल्पा शिंदे थोड़ी परेशान हो गईं और टेबल के नीचे घुसकर बैठ गईं तो वहां पर विकास उन्हें समझाने पहुंचे. यहां दोनों लंबे समय तक एक दूसरे से बात करते नजर आए.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 11: अब दिखा सपना चौधरी का जलवा, ‘नागिन’ डांस से चला दी लाखों दिलों पर छुरियां

दिलचस्प यह है कि जब एफएम शो वाला टास्क चल रहा था तो उस समय पुनीश ने शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की दोस्ती की बात कही थी. जिसे सुनकर विकास ने रिएक्शन भी किया था. पहले दिन से ही बिग बॉस के घर में दुश्मन की तरह पेश आ रहे थे, लेकिन अब इन दोनों ही कंटेस्टेंट में दोस्ती की बयार बह रही है. दिलचस्प यह है कि दोनों की दोस्ती किसी को रास नहीं आ रही है. इसमें सबसे पहला नाम आकाश ददलानी का आता है. आकाश शिल्पा शिंदे को मम्मी कहकर बुलाते हैं.

Video : मेरे सबसे अच्छे पड़ौसी मेरे माता-पिता हैं- सलमान खान



यह भी पढ़ें : Bigg Boss 11: डबल एविक्शन में सब्यसाची और महजबीं हुए घर से बाहर

बिग बॉस के प्रोमो में दिखाया गया है कि आकाश, शिल्पा और विकास की दोस्ती को को लेकर परेशान हैं और उन्हें लग रहा है कि वे ये सब सिर्फ शो की खातिर कर रहे हैं. यही नहीं शिल्पा और विकास की इस दोस्ती घर के दो सबसे मजबूत सदस्यों के एक साथ आने के तौर पर भी देखा जाएगा क्योंकि जहां हर टास्क में विकास गुप्ता मास्टरमाइंड बनकर सामने आते हैं, वहीं शिल्पा शिंदे भी खुलकर खेल रही हैं. ऐसे में घरवालों की पेशानी पर बल आना स्वाभाविक है. यह भी देखना मजेदार होगा कि यह दोस्ती सिर्फ शो के लिए ही है, या वाकई कुछ सीरियसनेस है. लेकिन इससे घर में नए समीकरण बनते जरूर देखे जा सकेंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Shilpa Shinde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com