भाबीजी घर पर है टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है, जो 10 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. वहीं शो के किरदार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति जी और गोरी मेम को फैंस काफी पसंद करते हैं. जबकि अब इस पर शो के फॉर्मेट पर एक फिल्म भी 6 फरवरी को रिलीज हुई है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर विभूति जी यानी एक्टर आसिफ शेख की चर्चा शुरु हो गई है, जिनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं उनका नेटवर्थ भी फैंस को हैरान करने वाला है.
1984 से एक्टिंग की दुनिया में हैं आसिफ शेख

एक्टर आसिफ शेख भले ही आज विभूति नारायण के रोल में फेमस हैं. लेकिन बेहद कम लोग जानते होंगे कि वह चार दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने 1984 में आइकॉनिक टीवी शो हम लोग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने प्रिंस अजय सिंह का किरदार निभाया. इसके बाद वह फैंस के लिए जाना पहचाना चेहरा बन गए. हालांकि उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, जिसमें प्यार किया तो डरना क्या, करण अर्जुन भी शामिल है. इसके अलावा यस बॉस और दिल मिल गए जैसे टीवी शोज का वह हिस्सा रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं के विभूति की पत्नी की 10 सुंदर तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- ये तो गोरी मेम जैसी सुंदर
आसिफ शेख के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

आसिफ शेख ने टीवी की दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने भाबीजी घर पर हैं शो में 350 से ज्यादा अलग अलग किरदार निभाए हैं. वहीं 35 से ज्यादा फीमेल किरदार उन्होंने शो में निभाया है. इसके चलते वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की दुनिया में उनकी एंट्री हो चुकी है.
आसिफ शेख का नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ

चार दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे आसिफ शेख टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आसिफ शेख का नेटवर्थ 30 करोड़ बताया गया है. वहीं उनकी ज्यादातर इनकर टीवी से आती है. वह 75000 से 80000 रुपए एक एपिसोड का कमाते हैं. इसके अलावा विज्ञापनों से वह कमाई करते हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो आसिफ शेख ने जेबा शेख से 1988 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. एक्टर की बेटी मरयम फैशन डिजाइनर हैं. वहीं उनके बेटे अलिजाह पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए आसिफ शेख अक्सर दिल्ली से मुंबई ट्रैवल करते हैं.
ये भी पढ़ें: 'अंगूरी भाभी' के साथ गार्डन में घूमते नजर आए 'विभूति नारायण मिश्रा', वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कहा- बेस्ट कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं