आशका गोराडिया एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं और वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन इन दिनों उनके फिटनेस टिप्स सुर्खियों में हैं. आशका गोराडिया लगातार अपने फिटनेस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने बीच योग के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. इन फोटो और वीडियो में वह सधे हुए अंदाज में योग कर रही हैं. यही नहीं, वह समुंद्र किनारे का कमाल का शीर्षासन भी कर रही हैं. इस तरह आशका गोराडिया के यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी इंस्पायरिंग हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आशका गोराडिया ने शीर्षासन करते हुए वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'वह करें जो आपको पसंद हो! अभी करें.' फैन्स उनके शीर्षासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं. बीच योग करने का अंदाज एकदम कमाल का है. वैसे भी पिछले कुछ समय से वह योग में महारत हासिल कर चुकी हैं, और वह एक योगिनी भी हैं.
आशका गोराडिया ने ब्रेंट गोबल से 2017 में शादी रचाई थी. उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'डायन' में देखा गया था. आशका 16 साल की उम्र मुंबई आईं थीं. आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. आशका पहले कुसुम सीरियल में नजर आईं इस सीरियल ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया. इसके बाद वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आई थीं. आशका इस समय कॉस्मेटिक्स का बिजनेस कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं