विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2024

मैदान की स्क्रीनिंग पर अर्चना गौतम को तस्वीरें खिंचवाने से रोका, हाथ पकड़ कर ले गई सिक्योरिटी गार्ड, क्या था पंगा ?

अजय देवगन की फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में अर्चना गौतम के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए.

मैदान की स्क्रीनिंग पर अर्चना गौतम को तस्वीरें खिंचवाने से रोका, हाथ पकड़ कर ले गई सिक्योरिटी गार्ड, क्या था पंगा ?
अर्चना गौतम को किया बाहर !
नई दिल्ली:

आपने देखा होगा जब भी कोई इवेंट या कोई स्क्रीनिंग होती है तो इससे पहले सभी सेलेब्स अंदर जाने से पहले पैपराजी के सामने पोज देते हैं. पैप्स को भी इंतजार रहता है कि बड़े एक्टर्स और सेलेब्स यहां पहुंचें और उनका भी काम बने. इस तरह के तमाम वीडियो आपने इंस्टाग्राम पर देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा कि कोई सेलेब पोज देने के लिए आए सिक्योरी गार्ड उसे वहां से हटा दे. आप सोच रहे होंगे कि किसी के साथ ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन ये सच में हुआ बिग बॉस-16 की जान रही अर्चना गौतम के साथ. दरअसल अर्चना ईद के मौके पर रिलीज हो रही अजय देवगन की मैदान की स्क्रीनिंग पर गई थीं. यहां वह जैसे ही पहुंचीं और फोटो स्पॉट पर रुकीं एक महिला सिक्योरिटी गार्ड आई और अर्चना को वहां से लेकर चली गईं.

क्या था असल सीन ?

आप सोच रहे होंगे कि अर्चना के साथ ऐसा गलत व्यवहार क्यों हुआ. दरअसल हुआ ये कि अर्चना पोज देने के लिए पहले ही खड़ी हो गईं और उनके हाथ में वो बैंड नहीं था जिससे इवेंट में एंट्री होनी थी. इसलिए जैसे ही गार्ड ने उन्हें देखा वो अर्चना को वो बैंड बांधने के लिए ले जाने लगीं. लेकिन पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे वो अर्चना को फोटोज खिंचवाने से रोक रही हैं.

वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

अर्चना गौतम का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पर इंस्टा यूजर के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. एक ने लिखा, कुछ भी हो जाए पर ये बंदी अपने में ही खुश रहती है. एक बोला, रानू मंडल 2.0.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Gautam, Archana Gautam Instagram, Archana Gautam Viral Video, Archana Gautam At Maidaan Screening, Archana Gautam Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com