28 जनवरी 2024 को बिग बॉस के 17वें सीजन का ग्रैंड फिनाले हुआ और मुनव्वर फारूकी ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर और तीसरे और चौथे नंबर पर मन्नारा और अंकिता लोखंडे रहीं. शो को खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है और अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट अपनी नॉर्मल लाइफ जीने लगे हैं, लेकिन अब उनकी ये लाइफ नॉर्मल नहीं रही है. जी हां, इसमें खूब सारा नेम, फेम और पॉपुलैरिटी जुड़ गई है और वो जहां भी जाते हैं कैमरा उनके पीछे पहुंच जाता है. ऐसे में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इस शो के कंटेस्टेंट क्या कर रहे हैं आइए हम आपको बताते हैं.
क्या कर रही हैं खानजादी
बिग बॉस 17 के घर में नजर आई खानजादी यहां से बाहर निकल कर अपने म्यूजिक वीडियो सब सही पर काम कर रही हैं. जल्दी उनका म्यूजिक वीडियो लॉन्च होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्टैंड अप के लिए लौटे मुनव्वर फारूकी
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी भले ही शो को जीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद वो अपने स्टैंड अप शो के ट्रैक पर वापस आ गए हैं और हाल ही में उन्हें अपने पहले शो के लिए जाते हुआ देखा गया.
एक साथ नजर आएंगे अभिषेक-मन्नारा
हाल ही में एल्विश यादव ने एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें वो मन्नारा और अभिषेक के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करते हुए नजर आए. ऐसे में कहा जा रहा है कि अभिषेक मन्नारा एक साथ जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे.
क्या कर रहे अभिषेक
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सेकेंड आए अभिषेक आखिरकार अपने होमटाउन चंडीगढ़ पहुंच गए, जहां पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ और ढेर सारी माला पहनकर लोगों ने उनका स्वागत किया.
सना ने खरीदा करोड़ों का ऑफिस
दूसरी ओर सना रईस खान बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद नई प्रॉपर्टी खरीदने में लगी हैं. उन्होंने वकालत के लिए राजगीर चैंबर्स में एक शानदार ऑफिस खरीदा है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा है.
फैंस के साथ समय बिता रहे बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट
वहीं कुछ बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अपने फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं जिसमें अरुण माशेट्टी और सनी आर्य हैदराबाद में ग्रैंड फैन मीट अप में पहुंचे. वहीं समर्थ जुरेल भी अपने फैंस से मिले.
रामलला के दरबार पहुंचे अनुराग
इन सबसे अलग बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग डोभाल घर से बाहर आने के बाद सीधे अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने 5 करोड़ रुपए की लैंबॉर्गिनी हुराकन भी खुद को गिफ्ट की है.
पार्टी की तैयारी में लगे विक्की अंकिता
वहीं ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट के लिए एक हाउस पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले हैं, जो 9 फरवरी को होगी. इसमें बिग बॉस में अंकिता और विक्की के सभी दोस्तों और घर वालों को बुलाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं