विज्ञापन

अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, इस सॉन्ग के याद कर लिए थे बोल, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे

अनु मलिक ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में कुमार सानू से जुड़ा किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे 32 साल पुराना गाना शूट किया था. 

अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, इस सॉन्ग के याद कर लिए थे बोल, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे
अन्नू मलिक ने कुमार सानू का बताया किस्सा
नई दिल्ली:

प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा बने हुए हैं और कई दिग्गजों के साथ काम किया है. कंपोजर ने हाल ही में 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपने यादगार रिकॉर्डिंग सेशन के बारे में बताया कि उनके आने से पूरे स्टूडियो का माहौल बदल जाया करता था. कंपोजर अनु मलिक ने यह किस्सा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 में शेयर किया. दरअसल, शो में कंटेस्टेंट रितेश और प्रतीक ने 'इंडिया वाला डांस' पर परफॉर्मेंस दी, तो अनु मलिक और कुमार सानू ने अपने म्यूजिकल साथ और 1990 के दशक के यादगार रिकॉर्डिंग सेशन को याद किया. 

कुमार सानू ने इस गाने के बोल पहले किए थे याद

शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने दोनों म्यूजिक के पुराने कलाकारों से पूछा कि उनके रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान स्टूडियो के अंदर आम तौर पर क्या होता था, तो अनु मलिक ने याद किया कि कुमार सानू कितना खास माहौल बनाते थे. अनु मलिक ने कहा, "हमने बहुत काम किया है और 90 के दशक का पूरा माहौल देखा है. जब कुमार सानू स्टूडियो आते थे, तो पूरा माहौल ही बदल जाया करता था, जो गाना रिकॉर्ड होना होता था, वे उसे कभी सुनते ही नहीं थे. जैसे गाना 'संभाला है मैंने बहुत अपने दिल को' के बोल गाने से पहले याद कर लिए, अब मुझे देखकर सोच रहे हैं कि पता नहीं यार, शायद अच्छा ही होगा. अब अनु जी ने बनाया है, तो अच्छा ही होगा."

ये भी पढ़ें- महाभारत के युद्धिष्ठिर ने रामायण के ट्रेलर पर कहा- कैकई ऐसी नहीं थी, Ramayana क्या है

अनु मलिक ने कही ये बात 

अनु मलिक ने आगे कहा, "मैं पहले उनसे पूरा गाना रिहर्सल करवा लेता था, दिलचस्प बात ये कि उन्होंने कर भी लिया लेकिन जब मैंने पूछा कि गाना कैसा लगा, तो बोले, ‘अरे दादा, अगर आपने बनाया है तो कमाल ही होगा.'" कंपोजर ने सानू के साथ फिर से काम करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य होगा कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिले क्योंकि वे इतने लाजवाब गायक हैं कि अगर गाना चार चांद का होगा, तो वे उसमें बारह चांद लगा देंगे. यह वो आवाज है जो हमेशा जिंदा रहेगी. हम जल्दी ही साथ काम करेंगे यह मेरा वादा है."

ये भी पढ़ें- 50 साल पुरानी फिल्म का किसी हनीमून से कम नहीं था सेट, रियल कपल का प्यार चढ़ा परवान, 10 सदाबहार गाने और गुलजार का कनेक्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anu Malik, Kumar Sanu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com