टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इन दिनों टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं. पिछले दिनों श्रद्धा आर्या की शादी ने खूब वाहवाही लूटी थी वहीं अब अंकिता लोखंडे के सात फेरे लेने का समय आ गया है. जी हां शादी के पहले अंकिता की कुछ शादी कि रस्मों की तस्वीरें सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में अंकिता ने अपने होने वाले हसबैंड के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. हरे रंग की साड़ी में अंकिता का लुक देखने लायक है. तस्वीरों में वे कई अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं. उनके साथ विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीरों को देखते ही फैंस भी बोले- वाह रब ने बना दी जोड़ी वहीं विक्की जैन ने भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जिन्हें शेयर करते हुए वे मराठी में लिखते हैं- आई लव अस पर अभी पिक्चर आनी बाकी हैं मेरे दोस्त.
अंकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2' में नजर आ रही हैं. इस शो में वे शहीर शेख के साथ दिखाई दे रही हैं. बता दें कि पवित्र रिश्ता के पहले सीजन को भी फैंस द्वारा कापी प्यार मिला था. जिसके बाद पवित्र रिश्ता सीरियल के सीजन 2 की शुरुआत की गई. वहीं अंकिता की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से फिल्मों में कदम रखा है. इसके अलावा बाघी 3 में भी उन्होंने काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं