विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2021

Ankita Lokhande और विक्की जैन के रिश्ते को हुए 3 साल पूरे, हाथ में मेहंदी लगाए मंगेतर संग झूमकर नाचीं एक्ट्रेस- देखें Video

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें वे अपने मंगेतर विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं.

Ankita Lokhande और विक्की जैन के रिश्ते को हुए 3 साल पूरे, हाथ में मेहंदी लगाए मंगेतर संग झूमकर नाचीं एक्ट्रेस- देखें Video
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शेयर किया यह वीडियो
  • अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
  • मंगेतर विकी जैन भी आये नजर
  • रिश्ते के 3 साल पूरा होने पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें वे अपने मंगेतर विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में अंकिता ने साड़ी पहनी हुई है और वे बड़े ही रोमांटिक अंदाज में फिल्म ‘ब्रदर्स' के गाने ‘सपना जहां' पर डांस कर रही हैं. वीडियो (Ankita Lokhande Video) में अंकिता के हाथों पर मेहंदी भी देखी जा सकती है. दरअसल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते को 3 साल पूरे हो गए हैं और इसी खास मौके पर अंकिता (Ankita Lokhande) ने इस वीडियो को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है.

वीडियो को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, “तीन साल..3 साल का साथ”. इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस वीडियो को उनके फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं अभी तक इस पर 60 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, अंकिता की वीडियो पर एक के बाद एक लगातार कमेंट भी आ रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने अंकिता की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “3 साल के लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए बधाइयां”. वहीं, एक दूसरे यूजर लिखते हैं, “विक्की जैन की आंखों में अंकिता के लिए सच्चा प्यार दिखाई दे रहा है. आप दोनों परफेक्ट हैं. खुश रहिये और हमेशा साथ रहिये".

गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता विक्की जैन संग (Ankita Lokhande) रिश्ते में आई थीं. जब सुशांत केस हुआ था, तब विक्की जैन को अंकिता का हमेशा साथ देते हुए देखा गया था. वे अंकिता की सपोर्ट में पिलर बन कर खड़े थे. अंकिता (Ankita Lokhande) के फैन्स उनकी और विक्की की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
Shikha Yadav
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhnade Video, Ankita Lokhande Dance, Ankita Vicky Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com