- अक्षय कुमार ने उड़ा दी कपिल शर्मा की नींद
- सुबह 7 बजे ही पहुंच गए प्रमोशन के लिए
- खूब वायरल हो रही है फोटो
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड का सबसे एक्टिव कलाकार माना जाता है. वो सुबह 4 बजे उठकर अपने काम में लग जाते हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो इसके लिए जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में वो सुबह 7 बजे ही कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma) शो पर पहुंच गए. अक्षय कुमार के सेट पर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरा मच गई. सारे आर्टिस्ट अपने-अपने काम में लग गए. इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार और कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है.
तैमूर अली खान ने भी सीख ली टपोरियों की भाषा, बोले- ऐ भाई लोग...Video हुआ वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा: "यह एक ऐसी जगह है जहां मैं अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सबसे अधिक बार गया हूं. क्या आप बता सकते हैं कि मैं किस जगह पर प्रमोशन के लिए आया हूं. आज सूर्यवंशी?" अक्षय कुमार ने इस तरह इस बात की जानकारी दी. वहीं कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सेट की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा: "सुबह 7 बजे की शिफ्ट, सुबह का शूट, आप बता सकते हैं कौन."
Viral Video: विकेटकीपर ने बल्लेबाज को यूं बेवकूफ बनाकर किया आउट, अमिताभ बच्चन को भेज दिया वीडियो
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी. इस बात की जानकारी भी अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी थी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का गाना टिप-टिप बरसा पानी का रीमेक भी देखने को मिलेगा. अब सुपर कॉप सीरीज की यह फिल्म पर्दे पर क्या धमाल मचाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं