विज्ञापन

जस्सी जैसी कोई नहीं का वो एक्टर, जिसका धुरंधर में ट्रांसफॉर्मेंशन देख पहचान नहीं पाए लोग तो अक्षय कुमार ने दे डाली ये सलाह 

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में गौरव गेरा ने 'धुरंधर' का मशहूर सीन दोहराया और कहा-  लोग नहीं पहचान पाते. इस पर अक्षय कुमार ने मजाकिया जवाब दिया. 

जस्सी जैसी कोई नहीं का वो एक्टर, जिसका धुरंधर में ट्रांसफॉर्मेंशन देख पहचान नहीं पाए लोग तो अक्षय कुमार ने दे डाली ये सलाह 
जस्सी जैसी कोई नहीं में चुटकी के रोल में नजर आए थे गौरव गेरा
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार के क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में एक्टर गौरव गेरा हाल ही में शामिल हुए, जहां वह ‘धुरंधर' के अपने मशहूर किरदार ‘दूध सोडा' सीन को फिर से परफॉर्म करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग हैरान रह जाते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि दादी बनकर दूध सोडा बेचने वाले मोहम्मद आलम का रोल उन्होंने ही निभाया था. जबकि गौरव गेरा को जस्सी जैसी कोई नहीं में चुटकी के रोल के लिए जाना जाता है. गौरव ने शो में बताया, “बहुत सारे लोग तो पहचान ही नहीं पाते दादी की वजह से. उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि वो मैं ही था.”

अक्षय कुमार ने गौरव गेरा को दिया ये सुझाव

उनके इस बयान पर होस्ट अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “एक नकली दाढ़ी लेकर घुमा करो. जब कोई पहचाने नहीं तो फटाक से लगा दिया करो हां भाई, मैं हूं!” इस बात पर स्टूडियो में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दिसंबर 2025 में रिलीज ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर' में गौरव गेरा का दाढ़ी वाला किरदार फिल्म का हाइलाइट बन गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया. अब फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें- धुरंधर ने 100 दिन में बॉक्स ऑफिस में उड़ाया गर्दा, धुरंधर 2 की रिलीज से पहले जानें रणवीर सिंह की फिल्म के 100 अनोखे रिकॉर्ड्स

अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं गौरव गेरा

अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में टीम जुटी हुई है. इसी क्रम में गौरव गेरा के साथ शो में आयशा खान और राकेश बेदी भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए. गौरव ने शो में अपने पुराने और नए किरदारों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दादी किरदार का मेकअप और लुक इतना परफेक्ट था कि रियल लाइफ में भी कई बार लोग उन्हें नहीं पहचान पाते. अक्षय और गौरव यादों में खोते दिखे. दोनों उन फिल्मों का जिक्र करते नजर आए, जिसमें साथ में काम कर चुके हैं. दोनों ने साथ में साल 2011 में आई फिल्म 'चलो दिल्ली', 'द शौकीन्स' और 'छोटे मियां बड़े मियां' में भी काम कर चुके हैं. 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है. साथ ही, इसे सोनी लीव पर भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 First Review: ल्यारी ही नहीं बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनेंगे रणवीर सिंह, आ गया धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com