विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

'रामायण' के बाद दीपिका चिखलिया करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी, फैन्स के साथ शेयर की नए गेटअप की तस्वीरें 

दीपिका चिखलिया एक बार टीवी जगत में वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है. 

'रामायण' के बाद दीपिका चिखलिया करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी, फैन्स के साथ शेयर की नए गेटअप की तस्वीरें 
दीपिका चिखलिया ने शेयर की फोटो 
नई दिल्ली:

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने टीवी जगत के सबसे फेमस सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाया था. दीपिका ने इस किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. कुछ ही समय में उन्होंने उचाईया छू ली थी. उस समय घर-घर में उन्हें सीता के नाम से पहचान मिली थी. अपने नाम से ज्यादा उन्हें अपने किरदार सीता के नाम से जाना जाने लगा था. उनका यह शो रामानंद सागर द्वारा बनाया गया था. इसके बाद दीपिका एक बार फिर से इसी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने वाली हैं. उन्होंने इस शो से किरदार की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं. 

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, वो अपने देवी मां के किरदार में नजर आ रही हैं. उन्होंने ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है 'कथाओं की भूमि से, राजा-रानी और उनकी भूमि' इतना ही नहीं उन्होंने सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कैमरे के सामने एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्टूडियो वापस लौटी हूं. सागर्स के साथ. पुराने दिन याद आ गए' उनके द्वारा शेयर किए इस पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. एक बार फिर उनकी वापसी को लेकर फैन्स काफी खुश हैं. साथ ही कमेंट कर फैन्स उनका स्वागत कर रहे हैं. 

बता दें कि. पौराणिक कथा पर आधारित सीरियल रामायण 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था. इस शो ने कुछ ही समय में काफी लोकप्रियता हासिल करली थी. साथ ही इस शो को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दोबारा प्रसारित किया गया था. इस सीरियल ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Chikhlia, Dipika Chikhlia Aka Sita, Dipika Chikhlia Photo, Dipika Chikhlia Instagram, Ramayan Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com