विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2021

आरती सिंह Beach पर यूं पोज देती आईं नजर, सोशल मीडिया पर फोटो हुईं वायरल

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आई कंटेस्टेंट आरती सिंह (Aarti Singh) इन दिनों सोशल मीडिया चर्चाओं में हैं. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

आरती सिंह Beach पर यूं पोज देती आईं नजर, सोशल मीडिया पर फोटो हुईं वायरल
आरती सिंह (Aarti Singh) की फोटो हुई वायरल
  • टीवी एक्ट्रेस हैं आरती सिंह
  • बिग बॉस 13 में आ चुकी हैं नजर
  • कॉमेडियन कृृष्णा अभिषेक की हैं बहन
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) कंटेस्टेंट आरती सिंह (Aarti Singh) इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं. आरती सिंह (Aarti Singh) अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है. उन्होंने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जो तेजी से वायरल हो रही है. आरती सिंह (Aarti Singh Beach Pics) इन फोटो में समुद्र किनारे खड़ी नजर आ रहीं है. उनकी फोटो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं. आरती सिंह इन दिनों मालदीव में हैं और हसीन नजारों का भरपूर लुत्फ भी ले रही हैं. 

आरती सिंह (Aarti Singh) हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनकी फोटो और वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर 6 फोटो पोस्ट की है. जिसमें वह ग्लैमरस पोज में नजर आ रही हैं. यह फोटो उनकी समुद्र किनारे की है. जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं. इन फोटो के साथ वह लिखती हैं, 'सपने के रूप में जियो जैसे आप हमेशा के लिए जी रहे हो और जियो जैसे आप कल मरने वाले हो' इन फोटो पर अब तक करीब 13 हजार लाइक आ चुके हैं. इस पर उनके फैंस काफी कमेंट भी कर रहे हैं. 

बता दें कि आरती सिंह कृष्णा अभिषेक की बहन हैं. इसके पहले आरती सिंह 2016 में अपनी बिकिनी फोटो की वजह से खूब ट्रोल हुई थी. आरती सिंह (Aarti Singh) बिग बॉस-13 में नजर आ चुकीं हैं. जहां आरती को फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aarti Singh, Aarti Singh Bigg Boss 13, Aarti Singh Bigg Boss 13 Contestant, Aarti Singh Instagram, Krishna Singh, Big Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com