OpenAI के ChatGPT की सर्विस पड़ी ठप्, यूजर्स बोले- 'जवाब नहीं मिल रहा, पेज ठीक से लोड नहीं हो रहा'

ChatGPT down: आज के समय में लोग काम, पढ़ाई, कोडिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए AI टूल्स पर निर्भर हैं. इसलिए जब ये टूल्स कुछ देर के लिए बंद हो जाते हैं, तो आम लोगों के साथ‑साथ कंपनियों को भी ज्यादा परेशानी होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ChatGPT down: OpenAI का ChatGPT में एक बड़ी तकनीकी समस्या चल रही है. कई सारे यूजर्स ChatGPT को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार, 20 अप्रैल की रात 8.32 बजे तक करीब 1,720 शिकायतें आईं, जबकि आम तौर पर शिकायतें सिर्फ 10 से 15 के आसपास होती है. इससे पता चलता है कि ChatGPT की सर्विस में कुछ समस्या तो है.

शिकायतों में से करीब 86 फीसदी शिकायतें सिर्फ ChatGPT से जुड़ी हुई हैं. ये परेशानी शाम के समय शुरू हुई. Downdetector के ग्राफ में दिख रहा है कि शाम 6 बजे के बाद शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं. इससे पहले पहले पूरे दिन स्थिति नॉर्मल थी. फिलहाल कई यूजर्स प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

ChatGPT down

यूजर्स क्या-क्या शिकायतें कर रहे?

Downdetector पर आईं शिकायतों में से ज्यादातर 86% शिकायतें ChatGPT से जुड़ी हैं. वहीं, करीब 8% समस्याएं ऐप से जुड़ी हैं और कुछ शिकायतें लॉगिन की दिक्कतों को लेकर हैं. इससे साफ पता चलता है कि दिक्कत किसी और सिस्टम में नहीं, बल्कि सीधे ChatGPT की सर्विस में है. जो लोग ब्राउजर या मोबाइल ऐप से ChatGPT इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें परेशानी हो रही है. कई यूजर्स कह रहे हैं कि, 'जवाब नहीं मिल रहा, पेज ठीक से लोड नहीं हो रहा, या बातचीत शुरू ही नहीं हो पा रही है.'

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्‍ट युद्ध, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ब्‍लॉक और 50 दिनों में 60 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई ठप, नतीजा सामने है

Advertisement

OpenAI ने क्या अपडेट दिया?

OpenAI की तरफ से इस समस्या को लेकर अभी कोई जानकारी ना तो अपनी वेबसाइट पर और ना ही सोशल मीडिया पर दी है. इससे पहले भी OpenAI ऐसी समस्याओं की जानकारी अपनी स्टेटस वेबसाइट status.openai.com के जरिए देता रहा है, जहां यूजर अपडेट देख सकते हैं.

यूजर्स अब क्या करें?

अगर ChatGPT चलाने में दिक्कत हो रही है, तो यूजर OpenAI की स्टेटस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि सर्विस ठीक है या नहीं. कभी‑कभी ऐप को दोबारा खोलने या ब्राउजर का कैश साफ करने से ये समस्या ठीक हो जाती है. लेकिन अगर बहुत सारे लोग एक साथ शिकायत कर रहे हैं, तो समझ लेना चाहिए कि ये दिक्कत कंपनी की तरफ से ही है.

Advertisement

आज के समय में लोग काम, पढ़ाई, कोडिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए AI टूल्स पर निर्भर हैं. इसलिए जब ये टूल्स कुछ देर के लिए बंद हो जाते हैं, तो आम लोगों के साथ‑साथ कंपनियों को भी ज्यादा परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: हर साल 6% इंक्रीमेंट, 3.83 फिटमेंट फैक्टर! 6 बड़े अपडेट्स और सैलरी का पूरा कैलकुलेशन यहां

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा