सिलेंडर की कमी से मचा हड़कंप! IndianOil ऐप बना नंबर 1, ChatGPT को भी छोड़ा पीछे

सोशल मीडिया पर शिकायत रही कि Indian Oil Corporation की ऑफिशियल Indane वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी. कुछ लोगों का कहना था कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही थी या लॉगिन में समस्या आ रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

देश में रसोई गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई में आई कमी की वजह से हर कोई परेशान है. लेकिन इसी बीच एक इंट्रेस्टिंग खबर सामने आई है कि IndianOil ONE ऐप भारत के Google Play Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है. क्योंकि लोगों ने LPG सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए एक ऐप को डाउनलोड किया. डाउनलोड इतने हुए किए कि इस ऐप ने ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सप्लाई में देरी और बुकिंग प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों की वजह से लोगों ने बड़ी संख्या में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करना शुरू कर दिया. क्योंकि घरों में सिलेंडर खत्म होने के बाद लोग तुरंत नया सिलेंडर बुक करना चाहते थे, लेकिन पारंपरिक तरीकों से बुकिंग करना मुश्किल हो रहा था. इसी वजह से बड़ी संख्या में यूज़र्स ने मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करने की कोशिश की, जिससे यह ऐप Play Store की रैंकिंग में तेजी से ऊपर पहुंच गया.

वहीं, सोशल मीडिया पर शिकायत रही कि Indian Oil Corporation की ऑफिशियल Indane वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी. कुछ लोगों का कहना था कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही थी या लॉगिन में समस्या आ रही थी. मोबाइल ऐप के जरिए भी कई यूज़र्स को बुकिंग करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. इससे लोगों में निराशा बढ़ गई और कई लोगों ने ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज कराईं.

LPG की कमी का असर केवल घरों तक सीमित नहीं है. छोटे-बड़े होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट चलाने वाले लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. इस स्थिति का असर कॉर्पोरेट कंपनियों पर भी देखने को मिला है जैसे टेक कंपनी HCLTech ने वर्क-फ्रॉम-होम की घोषणा की है. वहीं, दूसरी बड़ी आईटी कंपनी Infosys ने अपने ऑफिस कैफेटेरिया में मिलने वाले खाने के मेन्यू को कम कर दिया है क्योंकि गैस कम खर्च हो.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump की मांग को NATO देशों ने किया खारिज, Strait of Hormuz में जहाज नहीं भेजेंगे UK, France
Topics mentioned in this article