उज्बेकिस्तान एक बार फिर मेडल टैली में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला मध्य एशियाई देश बना. इस क्षेत्र के देशों की ओऱ से जीते गए 36 गोल्ड मेडल में से 21 और कुल 186 मेडल में से 70 मेडल उज्बेकिस्तान ने जीते,
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन के लिए उन्हें रविवार को बधाई दी. भारत 85 पदकों (21 गोल्ड, 27 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा.
एशियन गेम्स गोल्ड जीतने वाली लवलीना बोरगोहैन ने NDTV से खास बातचीत में खुलासा किया कि पेरिस ओलंपिक की हार के बाद वह बॉक्सिंग छोड़ना चाहती थीं, लेकिन अब उनका पूरा फोकस ओलंपिक में फिर से देश के लिए मेडल जीतने पर है.
आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत ने कुल पदक तालिका में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा, लेकिन इस बार उसके खाते में 85 पदक ही रह गए जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. यह पिछले एशियाई खेलों में हासिल किए गए 106 पदकों से 21 कम और स्वर्ण पदकों के मामले में सात कम है.
आइची-नागोया ने तस्वीर के दोनों पहलू दिखाए - भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने का हुनर है, लेकिन खेलों में उसकी तरक्की आखिरकार इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कितनी निरंतरता के साथ अपनी क्षमता को मेडल में बदल पाता है.
Asian Games 2026 Closing Ceremony Highlights: नागोया के मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के साथ, दो हफ़्ते तक चले रोमांचक खेल आयोजनों के बाद रविवार को 2026 एशियाई खेलों का समापन हुआ.
ट्रैप शूटर नीरू ढांडा रविवार को एशियाई खेलों के समापन समारोह में महिलाओं की ओर से ध्वजवाहक होंगी. उन्होंने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल और एक टीम सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया.
भारत ने हांगझोउ के रिकॉर्ड प्रदर्शन के मुकाबले कम मेडल जीते, लेकिन आइची-नागोया में कई ऐतिहासिक प्रथम, राष्ट्रीय रिकॉर्ड, खिताबों का सफल बचाव और ओलंपिक कोटा हासिल करने जैसी उपलब्धियों के साथ अपना अभियान समाप्त किया.
महाद्वीपीय बहु-खेल प्रतियोगिता के 20वें संस्करण में करीब 500 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. भारत का 85 पदकों का आंकड़ा एशियन गेम्स में उसका अब तक का दूसरा सबसे बड़ा पदक-प्रदर्शन है. हांगझोउ 2023 में करीब 650 खिलाड़ियों के दल ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल थे.
एक्शन से भरपूर 15 दिनों के बाद, एशियाई गेम्स 2026 का समापन हो रहा है और नागोया में एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही है. ऐसे में भारतीय फैन्स एशियन गेम्स क्लोजिंग को लाइव देखने को लेकर काफी उत्सुक हैं.
भारत ने आइची-नागोया में हुए एशियाई गेम्स 2026 का समापन 85 पदकों - 21 गोल्ड, 27 सिल्वर 37 ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया. इस अभियान में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां रही.