रुमेश पथिरागे नंबर-1, अरशद नदीम टॉप-5 में, वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-8 जैवलिन थ्रोअर

रुमेश पथिरागे ने 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में अपने आखिरी प्रयास में 91.09 मीटर का ज़बरदस्त थ्रो करके पुरुषों का जैवलिन (भाला फेंक) खिताब जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रुमेश थरंगा ने फिर रचा इतिहास

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे रुमेश पथिरागे का करिश्मा लगातार बढ़ता जा रहा  है. डायमंड लीग का खिताब जीतने के बाद पथिरागे ने अब 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीतकर इतिहास रच दिया 24 साल के रुमेश पथिरागे ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 91.09 मीटर का जबरदस्त थ्रो करके रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की.  ​​वह इस टूर्नामेंट में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र जैवलिन थ्रोअर बने.

गोल्ड मेडल के लिए पथिरागे का कड़ा मुकाबला चल रहा था, लेकिन उनके आखिरी थ्रो के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें जीत पक्की करा दी. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने 85.89 मीटर के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाई.

पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट 82.41 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम 81.49 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे. केन्या के जूलियस येगो छठे स्थान पर रहे, उनके बाद पोलैंड के डेविड वेग्नर और अमेरिकी थ्रोअर कर्टिस थॉम्पसन का नंबर रहा.

Advertisement

पथिरागे के विजयी थ्रो ने दुनिया के बेहतरीन जैवलिन थ्रोअरों में से एक के तौर पर उनकी बढ़ती पहचान को साबित किया और श्रीलंका को इस चैंपियनशिप में एक यादगार गोल्ड मेडल दिलाया. अब जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के बाद वर्ल्ड में रुमेश पथिरागे का नाम लगातार आगे बढ़ रहा है. 

Advertisement

पुरुषों की जैवलिन थ्रो फ़ाइनल - वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप: टॉप 8

रैंकजैवलिन थ्रोअरदेशसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1रूमेश पथिरागेश्रीलंका91.09 मीटर
2एंडरसन पीटर्स ग्रेनाडा86.18
3जूलियन वेबरजर्मनी85.89 मीटर
4केशॉर्न वॉलकॉटत्रिनिदाद और टोबैगो82.41 मीटर
5 अरशद नदीमपाकिस्तान 81.49 मीटर
6जूलियस येगोकेन्या80.23 मीटर
7 डेविड वेगनरपोलैंड 77.21 मीटर
8कर्टिस थॉम्पसनअमेरिका 75.80 मीटर  

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज का बेस्ट थ्रो  88.17 मीटर रहा है. 

दूसरी ओर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.77 मीटर रहा है, जो उन्होंने बुडापेस्ट 2023 के दौरान क्वालीफिकेशन राउंड में फेंका था. वहीं, फाइनल मुकाबलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.17 मीटर रहा है जिसके साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था.

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

रैंकजैवलिन थ्रोअरदेशसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1जान जेलेज्नी चेक गणराज्य92.80 मीटर (2001)
2जूलियस येगोकेन्या 92.72 मीटर (2015)
3रूमेश पथिरागेश्रीलंका91.09 मीटर
4एंड्रियास थोरकिल्ड्सननॉर्वे90.57 मीटर (2009)
5नीरज चोपड़ाभारत 88.17 मीटर (2023)
6केशॉर्न वॉलकॉट त्रिनिदाद और टोबैगो88.16 मीटर (2025)
7अरशद नदीमपाकिस्तान 87.82 मीटर (2023)
8जाकुब वाडलेज्च चेक गणराज्य86.67 मीटर (2023)
9जूलियन वेबरजर्मनी85.79 मीटर (2023)
10किशोर जेना भारत84.77 मीटर (2023)

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर

ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

Advertisement


Topics mentioned in this article
Sports News
Neeraj Chopra
Rumesh Pathirage
Arshad Nadeem