3 बेटा-बेटी और बहू-दामाद से भरा पूरा पर‍िवार, फ‍िर भी फ्लैट में 3 द‍िन से सड़ता रहा र‍िटायर्ड प्रिंस‍िपल का शव

बेटा भी जयपुर में ही र‍हता है, लेक‍िन प‍िता से अलग रहता था. 90 साल के बुजुर्ग फ्लैट में अकेले ही रहते थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में एक फ्लैट में अकेले रह रहे 90 साल के बुजुर्ग की लाश तीन दिन से सड़ रही थी.
NDTV Reporter

जयपुर के त्रिवेणी नगर इलाके में बुजुर्गों की अकेली जिंदगी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. त्रिवेणी नगर स्थित एक अपार्टमेंट में अकेले रह रहे 90 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल हरिश्चंद्र की मौत के करीब 3 दिन बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनके फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी.  सूचना मिलने पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का बंद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई.

बाथरूम के पास पड़ी थी लाश 

बाथरूम के पास हरिश्चंद्र का शव पड़ा मिला. शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी मौत करीब 3 दिन पहले हो चुकी थी. शव के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं. शिप्रा पथ थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि संभव है मौत पैर फिसलने से हुई है.

तीन दिन पुरानी थी डेड बॉडी  

स‍िर पर चोट लगी, लेकिन सही समय पर उन्हें इलाज नहीं मिला, क्योंकि वह घर में रहते थे. डेड बॉडी तीन दिन पुरानी है. जब अगले दिन  उनकी बेटी आयी तब पोस्टमार्टम हुआ. मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

फ्लैट में अकेले रहते थे हरिश्चंद्र 

जांच में पता चला कि हरिश्चंद्र लंबे समय से फ्लैट में अकेले रह रहे थे. उनका एक बेटा जयपुर में जबकि, दो बेटियां दिल्ली और बेंगलुरु में रहती हैं. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. 

Advertisement

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते परिवार के सदस्यों के बीच दूरी होने की बात सामने आई है. हालांकि, सभी पहलुओं की जांच जारी है. 

सोसाइटी के लोगों ने चिंता जताई 

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने चिंता जताई कि यदि समय पर बुजुर्ग की सुध ली जाती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी.  इस घटना ने शहर में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल और नियमित मॉनिटरिंग को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल शिप्रा पथ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नर्स ने डॉक्‍टर को ब्‍लैकमेल कर हड़पे 2 करोड़, डॉक्‍टर के साथ अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर करने लगी थी वसूली

Featured Video Of The Day
CJP के प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में हो गया पेपर लीक

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
Daughter
Dead Body Decomposing
Jaipur News
Bathroom