राजस्‍थान में भारी से अत‍िभारी बार‍िश, सीकर में 119mm बरसात; 4-5 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून 

राजस्‍थान में फ‍िर से मॉनसूनी बार‍िश शुरू हो गई. बरसात से राहत तो म‍िली, लेक‍िन जगह-जगह जलभराव की समस्‍या बनी हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में मॉनसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया.
IANS

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119mm दर्ज की गई. आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, और मॉनसून ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है. उपरोक्त के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मॉनसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है.

आज अतिभारी बारिश की संभावना  

कल भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश में हुई. जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. 22 से 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है.

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जालौर में दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. हल्की मध्यम बारिश फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. नागौर शहर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई.  तापमान में गिरावट के साथ खेतों में फसलों के लिए जरूरी नमी लौटने की संभावना बढ़ी है. 

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया 

मौसम व‍िभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. ब्यावर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

Advertisement

18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम व‍िभाग ने 18 ज‍िलों में येलो अलर्ट जारी क‍िया है. अजमेर, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा, दौस बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, बारां, झालावाड़, उदयपुर एवं सिरोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बार‍िश की संभावना है. मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: पहली बार चुनाव के ऐलान से पहले शेड्यूल सार्वजनिक! आयोग ने कोर्ट को बताई तारीख, आचार संहिता का क्या होगा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
पीएम आवास के पास कांग्रेस का विरोध, राहुल-प्रियंका-अखिलेश में नाराजगी

Topics mentioned in this article
Weather Alert
Rajasthan Weather Update
Monsoon Rainfall
New Weather Forecast
Heavy Rain Alert