विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

सपना चौधरी के गाने 'रंग ब्राउन नी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर कप्तान लाडी का एक नया गाना 'रंग ब्राउन नी' रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी के गाने 'रंग ब्राउन नी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
सपना चौधरी का नया गाना 'रंग ब्राउन नी' हुआ रिलीज
  • सपना चौधरी का नया गाना 'रंग ब्राउन नी' हुआ रिलीज
  • गाने में सपना चौधरी ने मचाया खूब धमाल
  • सपना चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी हर बार अपने डांस और ठुमकों से खूब धमाल मचाती हैं. सोशल मीडिया पर लगातार अपने फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है, बल्कि वह अब पूरे भारत की डांसिंग क्वीन बन चुकी हैं. हाल ही में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर कप्तान लाडी का एक नया गाना 'रंग ब्राउन नी' रिलीज हुआ है. इस गाने में न केवल सपना चौधरी का डांस, बल्कि उनका अंदाज भी देखने लायक है. इतना ही नहीं, गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है. 

डांस रियलिटी शो में अपने डांस का तड़का लगाती नजर आईं करिश्मा कपूर, बार-बार देखा जा रहा है VIDEO

सपना चौधरी ने अपने नए गाने की रिलीज होने की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. 'रंग ब्राउन नी' गाने में सपना चौधरी ब्लैक और गोल्डन ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. इसके साथ ही हाईटेल पोनी हेयर स्टाइल ने उनके लुक को और भी जबरदस्त बना दिया है. इस सॉन्ग में सपना चौधरी का अंदाज उनके बाकी के एल्बम से बिल्कुल अलग है. इसके अलावा गाने के म्यूजिक और लीरिक्स इतने दमदार हैं कि यह किसी को भी नाचने पर मजबूर कर सकते हैं. वहीं गाने को लेकर सपना चौधरी के फैंस की बात करें तो वह इस गाने को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

अनन्या पांडेय की पहल का हुआ असर, इंस्टाग्राम ने किया ये बड़ा बदलाव

बता दें कि हरियाणा के मंच से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इतना ही नहीं बिग बॉस 11 में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता भी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. बिग बॉस  11 के बाद से ही सपना चौधरी ने बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपने डांस से खूब धमाल मचाया था. इन सबके अलावा सपना चौधरी अब केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में कई जगहों पर अपने डांस का जलवा बिखेरती हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने बीजेपी ज्वॉइन करते हुए राजनीति की तरफ अपना कदम रखा है. इसके साथ ही अब सपना चौधरी के फैंस के लिए एक खुश-खबरी यह भी है कि उनके फैंस सपना के गाने और इवेंट्स एमएक्स प्लेयर पर देख और सुन सकते हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Rang Brown Ni, Kaptan Laadi, Sapna Choudhary Video, सपना चौधरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com