कांग्रेस-भाजपा से निराश गुजरात के लोग AAP की ओर उम्मीद से देख रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पौने दो साल बाद गुजरात विधानसभा का चुनाव होगा. अक्सर देखा गया है कि चुनाव करीब आने पर सत्ता में बैठी पार्टियां जनता से डरती हैं और कुछ सहूलियतें देती हैं ताकि जनता का वोट मिल जाए. गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा की गुजरात सरकार के बजट में आम जनता की अनदेखी करने पर तीखा हमला बोला है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के साथ धोखा है. बजट में स्कूल, अस्पताल, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं समेत किसी तबके के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा की जेब में है. जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी. इसलिए भाजपा को घमंड हो गया है कि उसे काम करने की क्या जरूरत है? जनता उसे छोड़ कर कहां जाएगी? यह बजट भाजपा सरकार के घमंड को दिखाता है. कांग्रेस और भाजपा से निराश गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं और इसका बदला बदलाव लाकर लेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो-तीन दिन पहले गुजरात का बजट आया है. लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें होती हैं. आम आदमी के घर का बजट काफी हद तक सरकारी बजट पर निर्भर करता है. क्या सस्ता और क्या महंगा होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य का क्या होगा, यह सब बजट तय करता है.उन्होंने कहा कि पौने दो साल बाद गुजरात विधानसभा का चुनाव होगा. अक्सर देखा गया है कि चुनाव करीब आने पर सत्ता में बैठी पार्टियां जनता से डरती हैं और कुछ सहूलियतें देती हैं ताकि जनता का वोट मिल जाए. गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं है. दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया है. 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा बहुत कम लोग कराते हैं. 10 लाख रुपए में गरीब आदमी भी फोर्टिस, मैक्स जैसे सबसे अच्छे अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकेगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहले कभी किसी सरकार ने आम लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा नहीं दिया है. लेकिन AAP सरकार मात्र 4 साल की सरकार में करके दिखा दिया. पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है, लेकिन ऐसी सुविधा नहीं दे सकी. अगर AAP की सरकार 4 साल में कर सकती है तो भाजपा वालों को भी अब तक कर देना चाहिए था.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक भाजपा नेता ने बताया कि हमें गुजरात में लोगों को कोई स्वास्थ्य बीमा देने की जरूरत ही नहीं है. उसका कहना है कि गुजरात की जनता भाजपा को छोड़कर कहां जाएगी? भाजपा को इतना घमंड हो गया है. भाजपा वालों को पता है कि गुजरात की जनता देख रही है कि कांग्रेस वाले भाजपा की जेब में हैं. गुजरात की जनता कांग्रेस से नफरत करती है और उसे वोट नहीं देना चाहती है. भाजपा को अहंकार हो गया है कि उसे कुछ करने की जरूरत ही नहीं है. इसलिए पूरा बजट सिर्फ लूटने के लिए रखा जाता है. अगर पंजाब में AAP सरकार ने इतने सारे काम कर दिए, 24 घंटे बिजली आने लगी, सड़कें अच्छी हो गईं, अब किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गुजरात में जब मर्जी बिजली आती है, सड़कों का बुरा हाल है. 90 किमी का सफर करने में 3-4 घंटे लगते हैं. हम 21वीं सदी में पहुंच गए और अपनी सड़कों का स्पीड भी नहीं बढ़ा पाए. गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है. किसानों के लिए सिंचाई का पानी नहीं है. जब 2022 में पंजाब में AAP की सरकार बनी तो सिर्फ 23 फीसद खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुंच थी. लेकिन आज 4 साल बाद 67 फीसद खेतों तक पानी पहुंच गया है. सच तो यह है कि भाजपा को गुजरात में काम करने की जरूरत ही नहीं महसूस होती है. इसलिए आज गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. हम जहां भी जा रहे हैं, वहां एक आंधी आ रही है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग एक आम घरों से है. इशुदान गढ़वी पत्रकार थे और आज उन्हें सुनने के लिए जनता की भीड़ उमड़ती है. गोपाल इटालिया एक छोटे से पुलिस कर्मी थे. आज पूरे गुजरात के लोग गोपाल इटालिया को बहुत प्यार करते हैं. चैतर वसावा, प्रवीण राम, मनोज सोहरठिया समेत अन्य नेता एक आम लोग हैं. जनता को इन में उम्मीद दिखाई दे रही है, तभी इन्हें सुनने आ रही है. लोगों को उम्मीद है कि ये लोग गुजरात को बदलेंगे. दूसरी तरफ, भाजपा में आज एक भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी तरफ जनता उम्मीद से देख रही हो. भाजपा के मुख्यमंत्री की तरफ भी लोग उम्मीद से नहीं देखते हैं. ऐसे ही कांग्रेस में भी कोई नेता नहीं है, जिसे लोग उम्मीद से देखते हों. AAP नेता सोशल मीडिया पर लाइव आते हैं तो घंटे भर में ही एक मिलियन व्यू आ जाते हैं. अगर भाजपा वाले अच्छी सरकार चलाते तो हमें एक भी व्यू नहीं मिलता.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग भाजपा और कांग्रेस परेशान हो चुके हैं. भाजपा ने गुजरात के लोगों की अस्मिता का अपमान करना शुरू किया है, जिसे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. एक आदमी एक रोटी कम खा लेगा, लेकिन अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. किसान अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें झूठे केस लगाकर महीनों जेल में रखा जाता है. ये लोग गुतरात के लोगों को इंसान नहीं समझ रहे हैं. इसके बाद भी कहते हैं कि लोग कहां जाएंगे, वोट तो भाजपा को ही देंगे. लेकिन इस बार लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे. अब गुजरात के लोगों की आम आदमी पार्टी आ गई है. गुजरात का बजट भाजपा सरकार का गरुर दिखाता है. यह बजट गुजरात के लोगों का अपमान है और चुनाव में जनता जवाब देगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर लगे “याद आ रहे केजरीवाल” के पोस्टर

यह भी पढ़ें: पुरानी सरकारों ने पंजाब को नशे में डुबोया, AAP बना रही नशा मुक्त: अरविंद केजरीवाल

Featured Video Of The Day
BJP का Congress मुख्यालय के बाहर हल्लाबोल, AI इंडिया समिट में हंगामे के बाद जवाबी प्रदर्शन
Topics mentioned in this article