लुधियाना में शक ने ली जान: पति ने 11 साल पुरानी लव मैरिज का किया खौफनाक अंत, पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Ludhiana Murder Case में घरेलू विवाद और आपसी शक के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. 11 साल पुरानी लव मैरिज का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ludhiana Murder Case: पंजाब के लुध‍ियाना जिले के माछीवाड़ा साहिब थाना क्षेत्र के गांव मंड सुखेवाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 11 साल पहले हुए प्रेम विवाह का अंत हत्या में हुआ. घरेलू विवाद और आपसी शक ने एक परिवार को उजाड़ दिया.

पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने का काम करता है, ने अपनी पत्नी राजविंदर कौर (36) की गला घोंटकर हत्या कर दी. दोनों ने करीब 11 साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा था.

शक बना मौत की वजह

बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है. वहीं पत्नी को भी पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था. इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गुरप्रीत सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि वह थाने आ रहा है.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और आपसी शक का सामने आया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वारदात ने दो छोटे बच्चों का जीवन भी प्रभावित कर दिया है. दंपति के डेढ़ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है, जो अब माता-पिता के साये से वंचित हो गए हैं. 

डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और आपसी शक का सामने आया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दोनों की लव मैरिज थी और कुछ समय से दोनों एक-दूसरे पर शक कर रहे थे. 
-धर्मिंदर सिंह की र‍िपोर्ट 

Advertisement

ये भी पढ़ें- बागपत DM का 'बेजुबान' प्रेम: लंगूर "मटरू" के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल 

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा

Featured Video Of The Day
UP cabinet expansion: योगी का मास्टरस्ट्रोक! यूपी में चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गेम?
Topics mentioned in this article