पंजाब में कहां बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी? NRI शख्स के घर लगा मेला, लोगों में सेल्फी लेने की होड़

गुरजीत सिंह ने कहा कि वह 26 साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बसे हुए हैं, लेकिन हर साल वह भारत आते हैं और कुछ दिन यहां पर बिता कर वापस चले जाते हैं, लेकिन जब भी वह न्यूयॉर्क सिटी से निकलते हैं तो उन्हें स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
jalandhar statue of liberty
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जालंधर के एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की हूबहू प्रतिमा लगवाई है
  • गुरजीत सिंह 26 साल से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं और हर साल भारत आकर कुछ दिन बिताते हैं
  • स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाने में तीन लाख रुपये खर्च हुए और इसे बनाने में पच्चीस दिन लगे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर:

जालंधर के गुरजीत सिंह माथारू ने कुछ ऐसा किया है जिसपर आप भी हैरान हुए बगैर नहीं रह सकेंगे. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रहे एनआरआई  गुरजीत सिंह माथारू वहां के मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने किशनपुरा इलाके में अपने घर की चौथी मंजिल पर इसके जैसी ही एक हूबहु प्रतिमा बनवा कर लगवा ली. गुरजीत सिंह का घर अब आकर्षण का केंद्र बन गया है.आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग इस स्टैच्यू को देखने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं.

कैसे आया विचार?

गुरजीत सिंह ने कहा कि वह 26 साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बसे हुए हैं, लेकिन हर साल वह भारत आते हैं और कुछ दिन यहां पर बिता कर वापस चले जाते हैं, लेकिन जब भी वह न्यूयॉर्क सिटी से निकलते हैं तो उन्हें स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखता है जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं.उनके दिमाग में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को लेकर आइडिया आया कि वह भी अपने घर की छत पर स्टेचू ऑफ लिबर्टी लगाएंगे.

कितने का खर्चा, लोग खिंचवा रहे सेल्फी 

उन्होंने कहा कि एक याद के तौर पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अपने घर के छत पर लगाया है क्योंकि हर साल वह यहां आते थे,लेकिन स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की याद हमेशा उनके दिमाग में रहती थी इसीलिए उन्होंने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी यहां लगाया है. एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने कहा कि इस स्टैच्यू को बनाने में ₹300000 का खर्चा आया है और 20 से 25 दिन इस स्टैच्यू को बनाने में लगे हैं.इसके साथ उन्होंने कहा कि सिद्धूमूसेवाला के वह फैन हैं और वह उनके गानों को अक्सर सुनते हैं.गुरजीत सिंह ने कहा कि 3 दिन पहले स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी उनके घर की छत पर लगाया गया है. आसपास सहित दूर से भी लोग स्टैच्यू को देखने पहुंच रहे हैं और स्टैच्यू के साथ अपनी पिक्चरें भी खिंचवा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस: पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ें-  हिमाचल घूमने गए पंजाब के 3 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, डलहौजी में खाई में वाहन गिरने से हुआ हादसा
 


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: थम नहीं रहा ईरान, जंग के 23वें दिन इजरायल पर की भीषण बमबारी! | Iran War News
Topics mentioned in this article