वेनेजुएला भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है और उसने सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. मई में कच्चा तेल आयात करीब 49 लाख बैरल प्रतिदिन हो रहा है. इसमें 4.17 लाख बैरल से अधिक वेनेजुएला से आ रहा है. फरवरी 2026 में यह आंकड़ा 52 लाख बैरल प्रतिदिन था, जो कि मई की तुलना में तीन लाख बैरल अधिक है.