जब राहुल कहते हैं कि उन्हें भी अपमानित महसूस हुआ है, तो मेरे अपमान की क्या ही कीमत... भूपेन बोरा

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी में लगातार अपमानित महसूस करने की बात कहते हुए इस्तीफा दे दिया है. बोरा ने दावा किया कि जब उन्होंने यह मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठाया तो राहुल ने भी खुद को अपमानित महसूस करने की बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बोरा के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी में अपमान महसूस करने के कारण इस्तीफा दिया था
  • राहुल गांधी ने बोरा को बताया कि उन्हें भी पार्टी में अपमानित महसूस होता है, जिसके बाद बोरा निराश हुए
  • बोरा ने कहा कि वे इतना अपमान सहन नहीं कर सकते और इसलिए कांग्रेस से अलग हो रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि जब उन्होंने पार्टी में अपने अपमान का मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठाया, तो राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस होता है. असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बोरा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते.

क्या बीजेपी का दामन थामेंगे बोरा

भूपेन बोरा के 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने की संभावना है. सोमवार को अपने इस्तीफे के बाद बोरा ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें फोन किये जाने पर दोनों के बीच हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए ‘पीटीआई-वीडियो' से कहा, ‘‘मैंने राहुल गांधी से कहा था कि मुझे पार्टी में अपमानित महसूस हो रहा है और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस हो रहा है तो फिर मेरे अपमान का क्या मूल्य है? मैं इतना अपमान सहन नहीं कर सकता, क्योंकि मुझमें इतनी क्षमता नहीं है.''

ये भी पढ़ें : कौन हैं रकीबुल हुसैन, जिन्हें निशाना बनाकर असम के पूर्व कांग्रेस चीफ भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा

गोगोई के आरोप पर क्या बोले बोरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के उस आरोप पर कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से 50 करोड़ रुपये लिए हैं, बोरा ने कहा कि अगर उन्हें पैसे की पेशकश की जाती है, तो वे इसे प्रेस के सामने स्वीकार कर लेंगे. उन्होंने कहा, “मेरे पिता का सपना था कि एक स्टेडियम बनाया जाए और इसके लिए उन्होंने 12 बीघा जमीन रखी थी. हालांकि, दो बार विधायक रहने के बावजूद मैं उनकी इच्छा पूरी नहीं कर सका, उनका 2019 में निधन हो गया.”

चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता की यह इच्छा मेरे दिल में है, लेकिन अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये काफी नहीं होंगे. फिर भी मैं इसे स्वीकार करूंगा और काम शुरू करूंगा.'' बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने वाले हैं. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
India AI Impact Summit 2026 | 'भारत टेक और टैलेंट का केंद्र...' AI समिट में बोले PM Modi