नोएडा : मॉल की 5वीं मंजिल से गिरी लोहे की ग्रिल, कुचलकर दो लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र भाटी और शकील (35) के तौर पर हुई है. कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस हादसे में गाजियाबाद के दो लोगों की मौत हो गई.
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा स्थित एक मॉल में दो लोगों की लोहे की ग्रिल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल की है. दोनों व्‍यक्ति गाजियाबाद के रहने वाले थे. वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी हृदेश कठेरिया ने बताया कि हरेंद्र और शकील एस्केलेटर की ओर जा रहे थे. उसी वक्‍त पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिर गई. यह ग्रिल मॉल में फेंसिंग के लिए लगाई गई थी, जिसके कई हिस्से अभी भी निर्माणाधीन हैं. 

दुर्घटना में दोनों लोग खून से लथपथ हो गए. एक हेलमेट उनके बगल में पड़ा था, जाहिर तौर पर यह उनमें से एक का था.

घटना के बाद के वायरल दृश्‍यों में देखा जा सकता है कि मॉल में आने वाले लोग सतर्कता बरतते हुए दोनों को एक ओर करते हैं और फिर उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया जाता है. जहां पर डॉक्‍टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र भाटी और शकील (35) के तौर पर हुई है. कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. 

रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे. 

ये भी पढ़ें :

* नोएडा : जेवर एयरपोर्ट के पास भूमाफियों पर एक्शन, 100 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन करवाई खाली
* नोएडा में तेज रफ्तार ऑडी कार दीवार तोड़कर शौचालय के अंदर घुसी, 5 जख्मी
* ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ 15 लाख की लूट का ऐसे हुआ खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Ceasefire के बाद नेतन्याहू ने बिछाई लाशें |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article