बंगाल चुनाव से पहले 50 से अधिक अधिकारियों के तबादलों को CM ममता बनर्जी ने राजनीतिक हस्तक्षेप बताया. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई को संस्थागत राजनीतिकरण और संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया है. आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी, गृह सचिव जगदीश मीणा, डीजीपी पीयूष पांडे, पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को हटाया है.