ग्रेटर नोएडा: करोड़ों के फ्लैट की बदहाली... कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिरा, हर जगह बिखरे टुकड़े- Video

ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें पूरे कमरे में प्लास्टर के टुकड़े बिखरे पड़े नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Greater Noida News
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया
  • घटना उस वक्त हुई जब युवक कमरे में काम कर रहा था और कुछ देर बाद प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया था
  • सोसायटी निवासियों ने करोड़ों रुपये के फ्लैट में इस तरह की घटना पर गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

अपना घर बनाना एक आम आदमी के लिए उसके सबसे बड़ा सपना होता है. अपना खुद का घर बनाने के लिए आम आदमी पूरी जमापूंजी लगा देता है. लेकिन क्या हो कि कोई करोड़ों रुपये खर्च करके किसी सोसायटी में फ्लैट ले, लेकिन उस फ्लैट की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर जाए? ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसायटी से आया है, जहां एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया. मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी का है. इस घटना में कमरे में काम कर रहे युवक का लैपटॉप और मोबाइल डैमेज हो गया.

घटना उस वक्त हुई जब युवक कमरे में बैठकर काम कर रहा था. जब वह कमरे से बाहर था, तभी कुछ देर में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया. इससे उसका लैपटॉप और मोबाइल टूट गया. सोसायटी के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

सोसायटी के लोगों ने करोड़ों रुपये के फ्लैट में इस तरह की घटना पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति सो रहा होता और तभी प्लास्टर गिर जाता तो क्या होता? 

निवासियों ने सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भारी मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी दूसरी पॉश सोसायटीज में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'हम अपने नागरिकों को... Middle East Crisis पर क्या बोले PM Modi | BREAKING NEWS