Solapur Hindi News: महाराष्ट्र के सोलापूर जिले में महिला के साथ करीब डेढ़ साल तक शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा. उसने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था, जिसके बाद वह उसको ब्लैकमेल और शोषण करता रहा.
दरअसल, पंढरपुर के माळशिरस तालुका में महिला पर अत्याचार की घटना ने चौंका दिया है. आरोपी उमेश साठे ग्राम पंचायत का कर्मचारी बताया जा रहा है. उसने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था. इसी वीडियो के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और करीब डेढ़ साल तक उसका शोषण करता रहा.
जब पीड़िता ने दिखाई हिम्मत
आखिरकार पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर अकलूज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें- 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी' की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार














