'BJP नेताओं की फाइलों वाला बयान, उसके बाद प्लेन क्रैश...' अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने अजित पवार के विमान हादसे पर गंभीर शक जताते हुए कहा कि घटना सामान्य नहीं लगती और इसके पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि हादसे से पहले पवार बीजेपी से नाराज थे और NDA छोड़ने का संकेत दे रहे थे. राउत ने कहा कि मामले को संसद में उठाया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान दुर्घटना में मारे गए, इस पर राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई.
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने दुर्घटना को सामान्य एक्सीडेंट न मानते हुए इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई.
  • राउत ने दावा किया कि अजित पवार चाचा के साथ लौटने वाले थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP अध्यक्ष अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद राजनीति में जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. राउत ने हादसे पर खुलकर शक जताते हुए कहा कि यह घटना 'सामान्य एक्सीडेंट' नहीं लगती और इसके पीछे 'कुछ बड़ा खेल' हो सकता है. राउत ने कहा कि अजित पवार के दुर्घटना के बाद उनकी पार्टी के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं.

राउत ने कहा, 'इसमें कुछ ना कुछ गड़बड़ है. पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है… मुझे जज लोया की याद आ गई.' राउत ने हादसे को राजनीति से जोड़कर सवाल खड़े किए हैं.

राउत ने दावा किया कि अजित पवार एक बार फिर पुराने घर यानी एनसीपी (शरद पवार गुट) में लौटने वाले थे, लेकिन तभी बीजेपी ने सिंचाई घोटाले की फाइलों का हवाला दिया. उनके मुताबिक, इसी के तुरंत बाद यह रहस्यमय एक्सीडेंट हुआ.

यह भी पढ़ें- BMC में बदल रहे सियासी समीकरण, BJP के साथ आ सकता है अजित गुट, अलग लड़ा था चुनाव

'BJP नेताओं की फाइलें थीं अजित पवार के पास'

राउत ने कहा, 'अजित पवार ने कुछ दिन पहले कहा था कि बीजेपी नेताओं की कुछ फाइलें उनके पास हैं. उसके बाद तुरंत एक्सीडेंट हो जाता है. लोगों को शक होता है, मुझे पहले दिन से ही शक है.' उन्होंने दावा किया कि यह संकेत हो सकता है कि अजित पवार NDA छोड़ने का मन बना चुके थे.

अमोल मिटकरी के आरोपों का भी ज़िक्र

संजय राउत ने विधायक अमोल मिटकरी के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा, 'हादसे में छह लोग थे, लेकिन पांच लाशें कैसे मिलीं? दादा (अजित पवार) के कागज एक जैसे कैसे मिल गए? यह सामान्य नहीं है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- मालेगांव में ये क्‍या... बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों ने मिलाया हाथ, मेयर चुनाव को लेकर फंसा पेंच

राउत ने कहा- यह मुद्दा संसद में उठाऊंगा

राउत ने ऐलान किया कि वे इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे कई सवाल खड़े करते हैं और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

Advertisement

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को, वीएसआर एविएशन द्वारा संचालित एक लीयरजेट 45एक्सआर विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे के लिए चार्टर उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और विमान में सवार सभी चार अन्य लोगों की मौत हो गई. 

Featured Video Of The Day
Bageshwar Baba का नया बयान! "कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे" मौलाना भड़के, दी चेतावनी | UP