पुणे में रामनवमी शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष; युवक पर कोयते से 17 वार, भारी पुलिस बल तैनात

Pune Ram Navami Violence: पुणे के बीटी कवडे रोड इलाके में रामनवमी शोभायात्रा के बाद युवक पर 17 बार कोयते से हमला, हालत नाजुक, दो संदिग्ध हिरासत में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pune Ram Navami Violence: पुणे में रामनवमी शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष; युवक पर कोयते से 17 वार, भारी पुलिस बल तैनात

Pune Ram Navami Violence: पुणे में रामनवमी की शोभायात्रा के बाद बड़ा हिंसक मामला सामने आया है. बी.टी. कवडे रोड इलाके में उत्सव खत्म होने के तुरंत बाद हुए एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें 10 से 15 युवकों के एक समूह ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान पुणे के शक्तिनगर निवासी अक्षय गवली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शोभायात्रा खत्म होने के बाद अक्षय भोजन के लिए निकला था. इसी दौरान उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई. पुणे से यशपाल सोनकांबले की रिपोर्ट.

Pune Ram Navami Violence: पुणे में रामनवमी पर हिंसा

कोयते से 17 वार, मौके पर ही गिर पड़ा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने हथियारों के साथ अक्षय को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर कोयते से करीब 17 वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा.

ICU में जिंदगी और मौत की जंग

स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अक्षय को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

दो संदिग्ध हिरासत में, अन्य आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि इस हमले में शामिल अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. फरार हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

Advertisement

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

रामनवमी समारोह के दौरान हुई इस हिंसा के बाद बीटी कवडे रोड और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. एहतियातन क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : नीमच में बाण दर्शन की 300 साल पुरानी परंपरा; रामनवमी पर 20 साल अद्भुत संयोग, आगे 42 साल का इंतजार

Advertisement

यह भी पढ़ें : ओडिशा की अंजली का रायपुर में कमाल; वैन ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट

यह भी पढ़ें : MP हाई कोर्ट का फैसला; पति‑पत्नी के बीच इन संबंधों पर धारा 377 लागू नहीं

यह भी पढ़ें : APAAR ID का 100% लक्ष्य; MP में 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार', ऐसे बनेंगे Aadhaar कार्ड

Featured Video Of The Day
निगरानी के साथ हमले भी... अमेरिका ने तैनाक किया ये खास और घातक ड्रोन स्पीडबोट | US Iran War