VIDEO: बारिश नहीं झेल पाई Pune Metro, कोच में टपकने लगा पानी, जलभराव की बन गई स्थिति

Pune Metro News: पुणे मेट्रो का बारिश के बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कोच से पानी लीक हो रहा है. इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Pune Metro Viral Video: पुणे मेट्रो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि मेट्रो से पानी लीक हो रहा है. पानी लगातार गिरने से मेट्रो के फर्श पर भी जलभराव की स्थिति बन गई है. इससे लोग परेशान हो रहे हैं. हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है.

वायरल वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब शुक्रवार शाम को भारी बारिश हुई. इस कारण पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में पिंपरी-स्वारगेट पर्पल लाइन के एक पैसेंजर कोच के अंदर बारिश का पानी लीक होने लगा. इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

ये भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में 2 घंटे अंधेरा, रैपिड मेट्रो ठप, मेट्रो ट्रैक से पैदल चले लोग, रात भर रही बत्ती गुल

Advertisement

(पुणे से सूरज कसबे की रिपोर्ट)

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

Featured Video Of The Day
शुभेंदु के फैसले से बौखलाए कट्टरपंथी!