पंजाब के संगरूर जिले की 62 वर्षीय भूर कौर का ब्लड शुगर अचानक 550 mg/dL तक पहुंच गया और वह बेहोश हो गईं. कौर को डायबिटिक, गंभीर संक्रमण और एक्यूट रेस्पिरेटरी फेल्योर जैसी जानलेवा स्थितियों में भर्ती किया गया. ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट, इंसुलिन, एंटीबायोटिक्स और फ्लूइड्स के जरिए उनका तुरंत और प्रभावी इलाज शुरू किया गया.