VIDEO: कार चालक ने नशे में कई गाड़ियों को ठोंका, फिर पुलिसकर्मी को किया अगवा, बीच सड़क पर पड़े लठ्ठ 

Pune Crime News: पुणे के वारजे इलाके में नशे में धुत कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारकर अफरा-तफरी मचा दी. उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर अगवा करने का भी प्रयास किया. पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Pune Drunk Driver Case: महाराष्ट्र के पुणे के वारजे इलाके में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया. सड़क पर गाड़ी चलाते हुए चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह उसे लेकर भागने लगा. आरोपी की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने बीच सड़क पर उस पर लठ्ठ बजाए. जिसका वीडियो भी सामने आया है.  

जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत एक कार चालक उत्तम नगर से वारजे की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था. इस दौरान रास्ते में उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इसके बाद भी उसने गाड़ी नहीं रोकी. हादसे और हंगामे की सूचना पर उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने का नाम नहीं ले रहा था. ऐसे में गाड़ी को बंद करने के लिए एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसने अंदर बैठ गया. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

पुलिसकर्मी के बैठते ही आरोपी ने भगा दी कार 

जैसे ही पुलिसकर्मी कार में बैठा, आरोपी चालक ने गाड़ी भगा दी. वह पुलिसकर्मी को लेकर भागने लगा, जिससे अपहरण जैसी स्थिति बन गई. पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और कार का पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बीच सड़क पर ही उसी पिटाई लगा दी. उत्तम नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka | Bengal में 90 लाख Voters के नाम पर सियासी बवाल! | Sucherita Kukreti | Mamata | TMC