पार्थ पवार के विमान बुकिंग में प्रशासनिक चूक, जिस कंपनी के विमान ने ली पिता की जान, उसी के चॉपर में बैठकर गए पुणे

राज्यसभा सांसद पार्थ मुंबई से पुणे तक एविएशन कंपनी की संचालित एक विमान से यात्रा की. यह वही कंपनी की विमान है, जो इस साल 28 जनवरी को हुए प्लेन हादसे में उनके पिता की जान चली गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(फाइल फोटो)

Parth Pawar VSR Flight Controversy: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार ने मंगलवार, 28 अप्रैल को मुंबई से पुणे की यात्रा वीएसआर एविएशन के विमान से की. यह उसी कंपनी का विमान है, जिसमें अजीत पवार हादसे का शिकार हो गए थे. उनके परिवार के कुछ सदस्य इसी कंपनी को बारामती विमान हादसे को लेकर निशाने पर लेते रहे हैं, जिसमें उनके पिता अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई थी.

प्रशासनिक चूक से हुई विमान की बुकिंग

हालांकि पार्थ ने तुरंत स्पष्ट किया कि वीएसआर के विमान की बुकिंग करना पूरी तरह से प्रशासनिक चूक थी. उन्होंने कहा कि यह विमान बुकिंग में हुई प्रशासनिक चूक थी और संबंधित एजेंट के साथ अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें अंतिम समय पर विमान की व्यवस्था करनी थी और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि विमान वीएसआर एविएशन का है.

पार्थ पवार बोले- 'राजनीतिक रंग देना उचित नहीं'

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है. पवार ने दोहराया कि कंपनी के प्रति उनका पूर्व रुख बरकरार है. बता दें कि पार्थ पवार पुणे में अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां शरद पवार ने परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया था.

इसी कंपनी के विमान में गई थी पिता अजीत पवार की जान

यह विवाद इसलिए ज्यादा गंभीर हो गया, क्योंकि इसी कंपनी के विमान हादसे में उनके पिता अजीत पवार की मृत्यु हुई थी. बता दें कि 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर वीएसआर एविएशन का लियरजेट 45 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई थी. इसी विमान में अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे. इस घटना के बाद पार्थ पवार ने कंपनी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका आसमान! दमकल की गाड़ियां मौके पर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | 7 जिले 142 सीट, किसकी होगी जीत? | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Topics mentioned in this article