Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. नानीवली गांव में शादी के हल्दी कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल भीषण हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 22 वर्षीय साथी सदमे में आ गया. साथी की मौत देखकर युवक इतना घबरा गया कि उसने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. NDTV के लिए मनोज सातवी की रिपोर्ट.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी. चालक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे सड़क किनारे लगे सोलर लैंप से जा टकराई.
14 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत
हादसे में 14 वर्षीय वैभव लहांगे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे बचाने का मौका नहीं मिला.
सदमे में चालक ने की आत्महत्या
हादसे के बाद जब चालक नितिन वरठा (22) ने देखा कि उसका साथी कोई हरकत नहीं कर रहा, तो वह गहरे सदमे में चला गया. मनोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रोबेशनरी सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार सुशांत के अनुसार नितिन ने पैंट के सहारे पास के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन, CM ने बोट क्लब मैनेजर को किया निलंबित, पायलट समेत पांच पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें : IPL 2026: किंग कोहली के फैन्स का इंतजार खत्म; रायपुर में RCB के दो मैच, टिकट ऐसे मिलेगी
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र दिवस पर ‘मिसिंग लिंक' का उद्घाटन, मुंबई–पुणे एक्सप्रेस‑वे को मिली नई रफ्तार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें : शादी विवाद में भीड़ ने 2 साल की मासूम को कुचला; गर्दन में पैर पड़ने से मौत, छतरपुर से झकझोर देने वाली घटना














