देवबंद में दारुल उलूम मदरसे के मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर होने का हिंदू रक्षा दल ने दावा किया है. ललित शर्मा ने प्रशासन से मस्जिद के नीचे शिवलिंग और मंदिर के अवशेषों की वैज्ञानिक खुदाई कराने की मांग की है. सहारनपुर प्रशासन ने कहा है कि बिना ठोस साक्ष्य या न्यायालय के आदेश के जांच शुरू नहीं की जाएगी.