नासिक में एक और सेक्स स्कैंडल, नौकरी के नाम पर गंदा काम, महिलाओं के नाम पर फोल्डर; 121 वीडियो से हड़कंप

Nasik Sex Scandal Case: नासिक में एक बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसमें रवींद्र गणपत एरंडे नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एरंडे खुद को पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भोंडू बाबा उर्फ अशोक खरात, रवींद्र गणपत एरंडे

नासिक, महाराष्ट्र: भोंडू बाबा के नाम से मशहूर अशोक खरात की शिकायत करने वाले रवींद्र गणपत एरंडे (63) को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस ने रवींद्र एरंडे के खिलाफ नासिक यौन शोषण और एट्रोसिटी (अत्याचार) का मामला दर्ज किया था. जब जांच शुरू की तो सातपुर इलाके से और एक बड़ा सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश हुआ है. उसके मोबाइल और टैबलेट से 121 अश्लील वीडियो क्लिप मिले हैं. आरोपी रवींद्र पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उससे पूछताछ जारी है.

खुद को पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाला रवींद्र एरंडे ने सातपुर थाने में ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी. पुलिस ने जांच की तो शुरुआत में यह मामला जबरन वसूली (Extortion) का लग रहा था. उसने शिकायत में कहा था कि कुछ लोग उसे 12 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं.

महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रवींद्र के वीडियो

पुलिस ने जांच करते हुए ऑफिस बॉय आकाश बकरे और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया, लेकिन जब उनके पास मौजूद डिजिटल उपकरणों की जांच की गई तो पुलिस दंग रह गई. उन वीडियो में शिकायतकर्ता रवींद्र एरंडे खुद कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया. पुलिस की डिजिटल फॉरेंसिक जांच में अब तक कुल 121 अश्लील वीडियो मिले हैं.

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर यौन शोषण

जांच में पता चला है कि एरंडे महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने या उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनका यौन शोषण करता था और छिपकर उसका वीडियो बना लेता था. उसके ऑफिस के कंप्यूटर में अलग-अलग महिलाओं के नाम से फोल्डर बनाकर ये वीडियो रखे गए थे.

Advertisement

8 पीड़ित महिलाओं की हुई पहचान

पुलिस ने रवींद्र एरंडे के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. इसके साथ ही पुलिस चारों मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा और अन्य जानकारियों को रिकवर करने काम कर रही है. जांच के दौरान अब तक 8 पीड़ित महिलाओं की पहचान हो चुकी है. इनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर एरंडे पर और भी गंभीर धाराएं और नए मामले दर्ज होने की संभावना है.

ऑफिस से जरूरी दस्तावेज जब्त

एरंडे के ऑफिस पर छापामारी के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जो इस गिरोह और उसके कारनामों से जुड़े हो सकते हैं.

Advertisement

और भी पीड़ित महिलाएं आ सकती हैं सामने

पुलिस को आशंका है कि पीड़ित महिलाओं की संख्या काफी बड़ी हो सकती है. प्रशासन ने अपील की है कि जिन महिलाओं के साथ इस तरह का शोषण या धोखाधड़ी हुई है, वे बिना डरे सामने आएं और शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता महिलाओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, फिलहाल रवींद्र एरंडे पुलिस कस्टडी में है.

ये भी पढ़ें- 132 खाते, एक नॉमिनी! ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़ा बड़ा वित्तीय जाल उजागर, शिरडी पुलिस ने तेज की जांच

नासिक के अशोक खराब पर भी रेप के आरोप

महाराष्ट्र के नासिक जिले का ढोंगी बाबा अशोक खरात खुद को 'बाबा' या 'ज्योतिषी' बताने वाले बहरूपिए पर कई महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगे हैं. आरोप है कि वह तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और "शुद्धिकरण" के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था.

रेप केस में पहले से जेल में बंद है अशोक खरात

खरात को 18 मार्च को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब एक महिला ने उनपर तीन साल से अधिक समय तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया. खरात नासिक जिले के मिरगांव में एक मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख हैं और वर्षों से उनसे महाराष्ट्र के कई प्रमुख राजनेता मिलते रहे हैं. शहर के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अब तक उनके खिलाफ 10 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ कथित यौन उत्पीड़न या शोषण और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि खरात के खिलाफ जांच कर रहे एसआईटी को पिछले कुछ दिनों में फोन पर 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं की हैं.

Advertisement

(नासिक से राहुल वाघ की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: Trump की डिनर पार्टी में गोलीबारी की पूरी टाइमलाइन समझिए