'खुदा हाफिज कहो... नमाज पढ़ो', CCTV बंद कर रियाज करता था गंदी हरकतें, नागपुर NGO को मिल रही थी फंडिंग?

Nagpur News: नागपुर NGO केस में चार लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी रियाज काजी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि लड़कियों को मुस्लिम समाज के रीति-रिवाज सिखाए जा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Nagpur NGO Case: आरोपी रियाज काजी से पूछताछ कर रही पुलिस.

Nagpur NGO Case: नागपुर में एक स्वयंसेवी संस्था कथित तौर पर NGO की आड़ में युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और जबरन धर्मांतरण की कोशिश कर रही थी. NGO स्लम एरिया के गरीब बच्चों और लड़कियों की मदद करने का दावा करता था, इसी आड़ में उन्हें मुस्लिम समुदाय के धार्मिक रीति-रिवाज सिखाए जा रहे थे. लड़कियों पर नमाज पढ़ने, रोजे रखने और दुआ करने का दबाव बनाया जाता था. साथ ही अभिवादन के लिए 'खुदा हाफिज' कहने को मजबूर किया जाता था.  

यह पूरा खेल 'यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी' की आड़ में चल रहा था जिसका संचालक रियाज काजी है. रियाज मानकापुर पुलिस की गिरफ्त में है, नागपुर की अदालत ने उसे 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. मामले की जांच कर रहे पीआई कालसेकर ने बताया कि अभी तक सीधे तौर पर धर्मांतरण कराने की नहीं, लेकिन लड़कियों को रीति-रिवाज सिखाए जाने की बात सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि संस्था को विदेशी फंडिंग मिल रही थी या नहीं. 

“मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी

CCTV बंद कर करता था अश्लील हरकतें  

23 साल की पीड़िता शिकायतकर्ता ने संचालक रियाज काजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि रियाज सीसीटीवी बंद करके उसे अपने केबिन में बुलाता था और उसके अश्लील हरकतें करता था. वह अन्य युवतियों को भी गलत तरीके से छूता था.  

Advertisement

यह भी पढ़ेंः TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का मामला, अश्विन से मुस्तफा शख्स बना तो मच गया बवाल

2010 से चल रही संस्था 

'यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी' नाम की संस्था साल 2010 से काम कर रही है्, इसका ठिकाना झिंगाबाई टाकली स्थित नसेमन सोसायटी में है. संस्था में 5 लड़कियां काम कर रही थीं, जिनमें से चार ने शिकायत दर्ज कराई है, एक सामने नहीं आई है. 

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इस्लामाबाद वार्ता पर जब एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! Iran US War Updates