मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान के बाद मुंबई में हरा ड्रम, महिला ने ड्रम में ठूंसकर प्रेमी की लाश नाले में फेंकी

Mumbai Murder: महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया. वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई में हरे ड्रम में लाश भरकर नाले में फेंकी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर शव हरे रंग के ड्रम में डालकर नाले में फेंका
  • हत्या में प्रेमिका मेहजबीन शेख, उसका पति हसन और भाई तारिक शेख शामिल थे, जिनमें से दो फरार हैं
  • पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर मेहजबीन शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की
मुंबई:

मेरठ के नीले ड्रम वाला कांड तो याद ही होगा. जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की पहले हत्या की और फिर उसके शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में बंद कर दिया था. ऐसा ही तजा मामला अब मुंबई से सटे मुंब्रा से सामने आया है. इस बार निशाने पर पति नहीं बल्कि प्रेमी था. एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसके शन को हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया. 

अरबाज काम पर निकला, वापस नहीं लौटा

 मुंब्रा पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया. हुआ क्या था ये जान लीजिए. दरअसल मुंब्रा इलाके में रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान दादर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पिता मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे.

प्रेमिका ने खोला हत्या का राज

पुलिस ने जांच शुरू की और अरबाज के मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगालनी शुरू की. जांच में पता चला कि अरबाज की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में थी. इसी दौरान पुलिस को उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली. शक के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. 

हत्या कर हरे ड्रम में लाश भरकर नाले में फेंकी

महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया. वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरकर मुंब्रा इलाके के सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

हत्यारी प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार, पति फरार

मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मुंब्रा पुलिस की तकनीकी जांच और तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो सका. फिलहाल  फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-राजस्थान में नीले ड्रम से मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चे लापता; खौफनाक मुस्कान कांड की यादें हुईं ताजा

ये भी पढ़ें- नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म, क्या होते हैं जेल में पैदा होने वाले बच्चों के अधिकार?

Advertisement
Featured Video Of The Day
दुकान से गद्दे बिछाकर 8 लोगों को बचाया... दिल्ली अग्निकांड के चश्मदीद ने क्या बताया?