पुणे के लोहगढ़ किले से धक्का देकर मार दिए गए बेगुनाह केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब दोनों मुख्य आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी के झूठ के साम्राज्य को ढहाने के लिए लोनावला पुलिस ने उनके पारिवारिक नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने सिया के सगे भाई साहिल गोयल को तलब कर घंटों तक कड़े सवालों का सामना कराया।