1600 मीटर दौड़ने के बाद गिर गए, मुंबई में रेलवे के फिजिकल टेस्ट के दौरान शख्स की मौत

मुंबई के घाटकोपर में रेलवे पुलिस भर्ती के दौरान 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद 30 साल के अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के घाटकोपर में रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान 30 वर्षीय अभ्यर्थी अक्षय मिसल की मौत हुई
  • अक्षय मिसल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के रहने वाले थे और रेलवे पुलिस में भर्ती होने का सपना लेकर मुंबई आए थे
  • अभ्यर्थी ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी की, दौड़ के बाद अचानक चक्कर आने से मैदान पर गिर पड़े थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के घाटकोपर इलाके में रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है. जहा फिजिकल टेस्ट के तहत आयोजित 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद 30 वर्षीय एक अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

रेलवे में भर्ती का सपना लेकर आया था मुंबई

मृतक की पहचान 30 साल के अक्षय मिसल के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का रहने वाला था और रेलवे पुलिस बल में भर्ती होने का सपना लेकर मुंबई आया था. बताया जा रहा है कि अक्षय इससे पहले दो बार भर्ती प्रक्रिया में असफल हो चुका था. इस साल उसने तीसरी बार आवेदन किया था और पूरे आत्मविश्वास के साथ फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा था.

1600 मीटर की दौड़ कर ली थी पूरी

सूत्रों मुताबिक, सोमवार सुबह घाटकोपर स्थित रेलवे पुलिस ग्राउंड में भर्ती की शारीरिक परीक्षा चल रही थी. करीब 10 बजे अक्षय ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी की. दौड़ खत्म करने के बाद वह मैदान के एक किनारे जाकर बैठ गया. कुछ ही मिनटों में उसे चक्कर आने लगे और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा.

इलाज के दौरान मौत

मौजूद अधिकारियों और अन्य अभ्यर्थियों ने तुरंत उसे पास के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पंत नगर पुलिस स्टेशन की टीम अस्पताल और मौके पर पहुंची. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका नहीं जताई गई है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें: आज आएगा मुंबई का महाबजट, 80 हजार करोड़ से भी ज्यादा खर्च करेगी BMC, कई राज्यों से भी ज्यादा अमीर ये महानगरपालिका

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: Donald Trump पर हमला, किस बात का बदला? | NDTV India | USA