मालेगांव में मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदला, दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला, 4 गिरफ्तार 

मालेगांव में मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में जुनैद अनीस अहमद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया.
  • दुकान के सामने हाथगाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई.
  • 11 लोगों की भीड़ ने एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. किदवाई रोड इलाके में दुकान के सामने हाथगाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई. आरोप है कि 11 लोगों की भीड़ ने एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. 

इस हमले में जुनैद अनीस अहमद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. झगड़े के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की. 

ये भी पढ़ें: मुंबई में गैस संकट! इन फेमस रेस्तरां से दाल मखनी और रवा डोसा जैसे लजीज फूड क्यों गायब?

मुख्‍य आरोपी मतीन सहित चार गिरफ्तार 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी मतीन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: लकी ड्रॉ में जीती थी महिंद्रा SUV 700, सरकार ने क्यों थमा दिया सस्पेंशन का नोटिस? समझें पूरा मामला

अन्‍य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस निरीक्षक संदीप पाटील मामले की गहन जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं, ताकि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet: UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए चेहरों के साथ क्षेत्र और जाति को साधेगी BJP
Topics mentioned in this article